Home Tags Indore

Tag: Indore

मध्यप्रदेश में सबसे महंगा हुआ पेट्रोल,भोपाल में 81:83 रुपए लीटर

*देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में, भोपाल में 81:83 ₹ लीटर, इंदौर में 81.92 ₹ लीटर*

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें कम होने का नाम ले रही हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें रविवार को अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। तेल कंपनियों की ओर से सुबह 6 बजे जारी रेट लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होने के साथ 76.24 रुपये का हो गया, जबकि डीजल भी अब तक के अपने इतिहास में सबसे महंगा होते हुए 67.57 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

*पेट्रोल की कीमत*

Delhi76.24 , Kolkata78.91, Mumbai84.07 Chennai79.13 Agartala72.00 Aizwal72.13 , Ambala76.36 ,Bangalore77.48 ,Bhopal81.83 ,Indore81.92 ,Bhubhaneswar75.06 ,Chandigarh73.33 ,Dehradun77.61 ,Gandhinagar75.55 ,Gangtok79.25 ,Guwahati78.37 ,Hyderabad80.76 ,Imphal74.33 ,Itanagar72.14 ,Jaipur78.98 ,Jammu77.97 ,Jullunder81.49 ,Kohima74.70 ,Lucknow77.10 ,Panjim70.26 ,Patna81.73 ,Pondicherry75.04 ,Port Blair65.73 ,Raipur76.65 ,Ranchi76.26 ,Shillong75.62 ,Shimla76.41 ,Srinagar80.67 ,Trivandrum80.35 ,Silvasa74.17 ,Daman74.09

*डीजल की कीमत*

Delhi67.57 , Kolkata70.12 , Mumbai71.94 , Chennai71.32 ,Agartala65.68 , Aizwal64.88 , Ambala68.08 , Bangalore68.73 ,Bhopal71.12, Indore71.23 , Bhubhaneswar72.43 , Chandigarh65.62 ,Dehradun67.90, Gandhinagar72.62 , Gangtok69.30 ,Guwahati70.53 ,Hyderabad73.45 , Imphal65.65 , Itanagar64.86 , Jaipur71.97 ,Jammu68.74 , Jullunder67.54 , Kohima65.93 , Lucknow67.72 ,Panjim68.76 , Patna72.24 , Pondicherry69.81 , Port Blair63.35 ,Raipur72.96 , Ranchi71.35 , Shillong67.38 , Shimla67.21 ,Srinagar70.96 , Trivandrum73.34 , Silvasa68.39 , Daman68.32

सिंधिया परिवर्तन यात्रा इंदौर से होते हुए धार पहुंची

रविवार को इंदौर से आरंभ हुई रैली खलघाट,मानपुर,धरमपुरी,मनावर,जीराबाद,अमझेरा,मांगोद,राजौद होते हुये बदनावर पहुॅची थी। तेज गर्मी मे कांग्रेस के इस युवा नेता की रैली मे वाहनो के काफीलो के साथ उमडा युवाओ का हुजुम कुछ अलग ही कहानी बंया कर रहा है। जिले की सात मे से पॉच विधानसभा क्षैत्र के भ्रमण के बाद श्री सिंधिया ने कांग्रेसीयो मे उत्साह का संचार कर दिया।
13 वर्ष बाद राजौद मे हुई सिंधिया की सभाः- कांग्रेस की राजनीती मे सिंधिया का एक अलग की मुकाम है। मालवा-अंचल मे इस युवा नेता की लंबी चौडी टीम है। प्रखर वक्ता होने के साथ जनता की नब्ज को श्री सिंधिया आसानी से टटोल लेते है। 13 वर्ष पुर्व जब सिंधिया राजौद मे आये थे। तो जनता के उत्साह को देखकर मंच से कुदकर जनता के बीच जा पहुॅचे थे। ठीक इसी तरह का उत्साह इस बार भी श्री सिंधिया की सभा मे राजौद मे देखा गया।एक से दो किमी तक था वाहनो का काफीलाः- प्रदेष कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादिय सिंधिया का जिले मे पहली बार इतना बडा कार्यक्रम था। धामनोद से बदनावर तक करीब 200 किमी से अधिक की रेली मे कांग्रेसीयो का हुजुम उमड पड़ा । राजोद मे किसान महापंचायत मे भाग लेने के लिये जैसे ही सिंधिया का काफीला भैसोला चौपाटी होते हुये राजौद की सीमा मे प्रवेश किया तो वाहनो की कतार लग गई। करीब 1 से 2 किमी लंबे काफीले मे सैकडो की तादात मे चार पहिया वाहन शामिल थे।पौने दो घंटे की देरी से पहुॅचे सिंधिया:- प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया राजौद मे किसान महापंचायत एंव कृषि उपमंडी के लोकार्पण कार्यक्रम का निर्धारित समय चार बजे था लेकिन वै पौने दो घंटे की देरी से राजौद पहुॅचे। 40 डिग्री की तेज गर्मी के बीच सिंधिया के इंतजार मे हजारो की संख्या मे जनसमुह दोपहर मे दो बजे से ही राजौद मे आने लग गया था। मंडी परिसर मे सभा स्थल पर करीब 90 हजार स्केयर फीट मे लगाया का पांंडाल पुरा भरा नजर आया। वही गर्मी से राहत के लिये पुरे पांडाल मे कुलर व पानी के फव्वारे लगाये गये थे। जिससे सभा सुनने आई जनता को गर्मी का अधिक अहसास नही हुआ।
धार पहुंची परिवर्तन यात्रा में आदिवासियों संग लगाए ठुमके:-सिंधिया ने परिवर्तन यात्रा के पहले चरण के तीसरे दिन धार जिले के जीरापुर में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सिंधिया ने कहा कि सरकार बनने के बाद आपकी अर्ज़ी नहीं मर्ज़ी चलेगी।

स्टेट प्लेन में AC नहीं चला तो किसान मुख्यमंत्री को लगी लू

मध्यप्रदेश के किसान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी को लू लग जाने के कारण उनके पूर्व निर्धारित सारे कार्यक्रम रद्ध कर दिए गए है।
मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सरकारी हवाईजहाज़ का AC बंद होने के कारण मुख्यमंत्री को लू लगी है। मुख्यमंत्री को आज भोपाल में काटजू अस्पताल के प्रस्तावित नए अस्पताल का भूमि पूजन करना था। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल इंदौर के दौरे पर थे रात को उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शासकीय विमान से भोपाल लौटना था। विमान के उड़ान भरने के बाद AC चालू नहीं हुआ तो पायलेट ने उन्हें वापस इंदौर एयरपोर्ट पर उतार दिया, देर रात मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से भोपाल पहुंचे।

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को कड़ी सजा मिलेगी

मध्य प्रदेश के इंदौर में चार माह की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “आज मन बहुत व्यथित है, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले।”

दिग्विजय सिंह ट्वीट-

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश में आठ महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या। हैवानियत की भी हद है। समाज और देश कहां जा रहा है? अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को गांधी मार्ग थाना क्षेत्र में मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बाद में पता चला कि मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया।