Home Tags Mahatma gandhi

Tag: mahatma gandhi

17 दिसंबर को महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।


1556-बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म।


1645-मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन।


1803-ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा पर क़ब्ज़ा किया।


1902-इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।


1907-उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।


1920-राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी का जन्म।


1925-तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1927-भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन।


1929-महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।


1931-भारत के इतिहास में इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।


1933-भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।


1940-महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।


1971-भारत-पाक युद्ध समाप्त।


1972-भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म।


1996-नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।


1998-अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।


2000-भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू।


2002-तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।


2005-भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।


2008-शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


2009-लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।


2014-अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।


2019-भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का निधन।


2020-भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनेता सत्य देव सिंह का निधन।

Also Read: कमलनाथ की छुट्टी,जीतू पटवारी अध्यक्ष, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष

23 अक्टूबर को महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया

On October 23, Mahatma Gandhi resigned from the post of leader of the Indian National Congress.
On October 23, Mahatma Gandhi resigned from the post of leader of the Indian National Congress.

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।


1707: ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद की पहली बार लंदन में बैठक हुई।


1760: उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली किताब मुद्रित हुई।


1764ः मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।


1814ः विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी।


1850 : महिलाओं के अधिकारों को लेकर अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुरू हुआ।


1910ः बीएस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।


1934ः महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया।


1940 : फुटबाल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का जन्म। कहने को तो पेले का नाम दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम एडसन अरांतस डो नासिमेंतो है। ब्राजील का यह बेहतरीन खिलाड़ी अपने देश के लिए तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा।


1941ः जर्मन सरकार ने यहूदियों के उत्प्रवास पर प्रतिबंध लगाया।


1943ः नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज में झांसी की रानी ब्रिगेड की स्थापना की।


1946ः संयुक्त राष्ट्र महासभा की न्यूयार्क में पहली बार बैठक हुई।


1954ः पश्चिम जर्मनी नाटो सम्मेलन में शामिल हुआ।


1956ः सोवियत शासन के अंत की मांग करते हुए, हजारों लोग बुडापेस्ट, हंगरी में सड़कों पर उतरे।


1956 : विश्व शांति के लिए परमाणु ऊर्जा का योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी।


1983 : आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत में अमेरिका और फ्रांस की सेना की बैरकों पर विस्फोट से भरा ट्रक चढ़ा दिया, जिससे अमेरिका के 241 और फ्रांस के 56 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।


1989ः हंगरी, सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर गणराज्य बना।


1998ः जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।


2001ः नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।


2001 : एप्पल ने आईपॉड बाजार में पेश किया। नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया।


2002ः चेचन अलगाववादियों ने मॉस्को में लगभग 700 संरक्षक और कलाकारों को बंधक बनाया।2004ः जापान में आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दिया।


2011ः तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 582 लोगों की मौत हुई और हजारों घायल हुए।
2004: जापान में भूकंप से 85 हजार लोग बेघर ।


2011: तुर्की में भीषण भूकंप से करीब 582 लोगों की मौत।


2013ः चीन और भारत ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक सीमा रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया।


2020 : ब्रेक्जिट के बाद एक बड़े कदम के तहत जापान और ब्रिटेन ने एक द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Also Read: शनिवार को सभी 230 सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिले का कार्य होगा प्रारंभ

देश के लिए 2 अक्टूबर की तारीख है महत्वपूर्ण

भारत देश के लिए 2 अक्टूबर की तारीख काफी महत्व रखती है। महात्मा गांधी के अलावा लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन भी इसी तारीख को है।भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1869: महात्मा गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।
1904: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
1929: गांधी जी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।
1951: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जन संघ की स्थापना की।
1952: भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत 1952 में हुई।
1961: बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन 1961 में हुआ।
1968: मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों के खूनी आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगाें की मौत।
1971: राष्ट्रपति ने बिरला सदन को देश को समर्पित किया।
1982: ईरान की राजधानी तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
1985: दहेज निषेधाज्ञा संशोधन कानून अस्तित्व में आया।
1988: मंडपम और पंबन को जोड़ने वाले समुद्र के ऊपर बने उस समय के सबसे बड़े सड़क पुल को यातायात के लिए खोला गया।
1989: तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
2001: 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2004: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
2006: दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2007: उत्तर कोरिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2012: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
2014: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।

डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीचविशेष समझौता

Special agreement between Dr. Bhimrao Ambedkar and Mahatma Gandhi
Special agreement between Dr. Bhimrao Ambedkar and Mahatma Gandhi

भारतीय और विश्व इतिहास में 24 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है:-


1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।


1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।


1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।


1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।


1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।


1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।


1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।


1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।


1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।


1979 – घाना ने संविधान अपनाया।


1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।


1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।


1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।


2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।


2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।


2007 – म्यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।


2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।

2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।


2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।


2014 -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

Also Read: 23 सितंबर को अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये