Homeविविध17 दिसंबर को महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया

17 दिसंबर को महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया

Published on

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।


1556-बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म।


1645-मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन।


1803-ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा पर क़ब्ज़ा किया।


1902-इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।


1907-उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।


1920-राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी का जन्म।


1925-तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1927-भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन।


1929-महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।


1931-भारत के इतिहास में इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।


1933-भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।


1940-महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।


1971-भारत-पाक युद्ध समाप्त।


1972-भारतीय फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म।


1996-नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।


1998-अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।


2000-भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू।


2002-तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।


2005-भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।


2008-शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


2009-लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।


2014-अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।


2019-भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का निधन।


2020-भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनेता सत्य देव सिंह का निधन।

Also Read: कमलनाथ की छुट्टी,जीतू पटवारी अध्यक्ष, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष

ताज़ा खबर

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल के नवीन पंडिता उर्फ अश्विन कहते हैं,”स्वरा सेट पर हमारी स्ट्रेसबस्टर है”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के होमग्रोन सिंगिंग रियलिटी शो, ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ ने देश भर...

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

बीजेपी ने तीन राज्यो में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का किया ऐलान

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी बीजेपी ने राजस्थान सहित तीन राज्यों में चुनाव...

31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे 

मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश...

संबंधित समाचार

31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे 

मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश...

लॉर्ड कर्जन को भारत का वायसराय बनाया गया

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1066- नॉर्मन...

मध्यप्रदेश में नेतृत्व के बदलाव का साल रहा 2023

मध्यप्रदेश में अनेक महत्वपूर्ण राजनैतिक घटनाओं का गवाह रहा वर्ष 2023 सत्तारूढ़ दल भारतीय...