Homeराजनीतिमोदी ने हिंदुत्व के लिए हिंदू धर्म छोड़ दिया : कांग्रेस

मोदी ने हिंदुत्व के लिए हिंदू धर्म छोड़ दिया : कांग्रेस

Published on

spot_img
spot_img

नई दिल्ली,  कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी बार मंदिर गए हैं। कपिल सिब्बल ने कहा कि मोदी ने हिंदुत्व के लिए हिंदू धर्म को छोड़ दिया है। सिब्बल ने सवालिया लहजे में कहा, “प्रधानमंत्री कितनी बार मंदिर गए हैं? क्या वह हर सुबह मंदिर जाते हैं?”

सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, “मंदिर जाने वाले लोग हिंदू धर्म की भावनाओं का आदर करते हैं। उन्होंने (मोदी) हिंदू धर्म छोड़ दिया है और हिंदुत्व अपना लिया है।”

सिब्बल की यह टिप्पणी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को गुजरात दौरे से पैदा हुए विवाद के बाद आई है। भाजपा ने राहुल गांधी की आस्था को लेकर सवाल उठाया था।

सिब्बल ने कहा, “एक सच्चा हिंदू वह है जो हर भारतीय को अपने भाई, बहन या मां की तरह मानता है..वह ऐसी कोई बात नहीं बोलता जो दूसरे के भावनाओं को आहत करती है.. वह हिंसा पर तत्काल प्रतिक्रिया देता है..हर चीज पर राजनीति नहीं करता व किसानों के बीच जाता है और उनकी समस्याओं को सुनता व समझता है।”

यह विवाद राहुल गांधी के मीडिया समन्वयक मनोज त्यागी के गैर-हिंदुओं के लिए बने रजिस्टर में हस्ताक्षर करने से पैदा हुआ था। कांग्रेस का दावा है कि इसमें बाद में राहुल गांधी व अहमद पटेल का नाम हेरफेर कर जोड़ दिया गया था।

ताज़ा खबर

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

कमलनाथ ने पराजय स्वीकारी, भाजपा काे दी बधाई

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में आज पार्टी...

मध्यप्रदेश : चला मोदी का जादू, शिवराज एक लाख मतों से जीते, तोमर ने भी जीता दिमनी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आशा से भी बढ़कर और ऐतिहासिक जीत...

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार निलंबित

भारत चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता...

संबंधित समाचार

विधानसभा चुनाव: भाजपा 3, कांग्रेस एक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार विधानसभा चुनावों की रविवार को हो रही मतगणना...

पूर्वी निमाड़ अंचल में भगवा परचम, खंडवा की चारों सीटों पर भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश के पूर्वी निमाड़ अंचल के खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय...

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40.04 फीसदी वोटों के साथ 65 सीटों पर आगे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40.04 फीसदी वोटों के साथ 65 सीटों पर आगे...