Home Tags #kashmir

Tag: #kashmir

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान चाहते है भारत से हो अच्छे संबंध

पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनावों में तहरीक ए इंसाफ पार्टी को जीत मिली। पार्टी के प्रमुख इमरान खान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहता है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच आरोप – प्रत्यारोप उपमहाद्वीप के लिए नुकसानदेह है जिसे रोका जाना चाहिए। खान ने कहा कि,अगर भारत हमारी तरफ एक कदम बढ़ाता हैं तो हम दो कदम बढ़ाएंगे लेकिन कम से कम शुरुआत होने की जरूरत है। खान ने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर ‘‘ मुख्य ’’ मुद्दा है और वार्ता के माध्यम से इसका समाधान होना चाहिए।

इमरान खान ने कहा कि ‘‘ मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो क्रिकेट के कारण भारत के बहुत से लोगों को यकीनन जानता हूं। हम दक्षिण पूर्व एशिया में गरीबी संकट का समाधान कर सकते हैं। ’’ उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को इसका समाधान करने के लिए वार्ता की मेज पर आना चाहिए। हम भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहते हैं अगर उनका नेतृत्व भी चाहता हो। ऐसा आरोप – प्रत्यारोप कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुछ भी भारत के कारण गलत हो रहा है और ऐसा ही आरोप वहां भारत में पाकिस्तान पर लगाया जाना हमें उसी चौराहे पर ला खड़ा करता है। खान ने कहा कि , हम इस तरह आगे नहीं बढ़ेंगे और यह उपमहाद्वीप के लिए नुकसानदायक है।

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सीतारमण ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए सीतारमण ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के बालटाल बेस कैंप का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि सीतारमण ने सेना के वरिष्ठ कमांडरों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

शीतकालीन राजधानी जम्मू से बालटाल और दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के दो बेस कैंप है। जिससे लगभग 400 किलोमीटर यात्रा मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की 213 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर है।

तीर्थयात्रियों को पहलगाम रास्ते से तीर्थस्थल पहुंचने में चार दिनों का समय लगता है। बालटाल मार्ग से जाने वाले लोग अमरनाथ गुफा में प्रार्थना करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौटते हैं। दोनों मार्गो पर हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है।

भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा,राहुल और सोनिया गांधी दें जवाब

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन को लेकर एक बयान में कहा था कि ऑपरेशन के चलते आतंकी कम और नागरिक ज्यादा मारे जा रहे हैं। इसके बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भी उनके इस बयान का समर्थन कर दिया। लश्कर प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी ने कहा कि कश्मीर में सेना द्वारा नागरिकों को तड़पाया जा रहा है। वहां के नेता गुलाम नबी आजाद ने जो बात कही है वह बिल्कुल सही है।

 

 

 

 

 

 

गुलाम नबी आजाद द्वारा दिए गए इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया है। इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि लश्कर, कांग्रेस के बयानों का समर्थन करती है। आजाद के बयान पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी जवाब दें।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 2012 में 72 आतंकी मारे गए और 2013 में 67। जून 2017 में जब हम सत्ता में आए तो 2014 में 110 आतंकी मारे गए, 2015 में 108, 2016 में 150 और 2017 में 217। इस साल मई 2018 तक 75 आतंकी मार गिराए गए। इसलिए गुलाम नबी आजाद आप अपनी और हमारी सरकार के बीच अतंर देख सकते हैं।

प्रसाद ने कहा कि ‘आज जो भाषा कांग्रेस पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद बोल रहें है उसका समर्थन लश्कर-ए-तैयबा कर रही है। किस राजनीतिक लाभ के लिए आज कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ने वालों के साथ खड़ी हो गई है? आज कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की अगुवाई में और सोनिया गांधी के आश्रय में देश को तोड़ने वाली ताकतों को मजबूत कर रही है। आज गुलाम नबी आजाद की टिप्पणी से सबसे ज्यादा खुश वो लोग होंगे जो आंतकवाद का समर्थन कर रहें हैं।’

आतंकियों के मानवाधिकार को लेकर कहा कि ‘क्या औरंगजेब और शुजात बुखारी का मानवाधिकार नहीं था। कांग्रेस में आजाद और सोज अपवाद नहीं हैं, कांग्रेस में पाकिस्तानी प्रॉक्सी ने एक और तरीके से अपनी जगह बनाई है। तारीक हमीद कारा, जो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं उन्होंने हाल ही में सोनिया गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।’