Home Tags Farmers

Tag: Farmers

MP में कांग्रेस सरकार बनेगी,तो 10 दिन में होगा किसानो का क़र्ज़ माफ: राहुल गाँधी

देशभर में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर पहुंचे हैं। पिछले साल मंदसौर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 6 लोगों को मौत हो गई थी। आज इसी की बरसी पर राहुल गाँधी ने किसानो को श्रद्धांजलि दी। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल की ये रैली राजनीतिक रूप से भी अहम बताई जा रही है।

राहुल ने रैली में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस दिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी उसके दस दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा। राहुल के साथ इस रैली में मध्यप्रदेश कांग्रेस के कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

किसानो को किया सम्बोधित
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली में किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा 1 साल पहले एमपी की सरकार ने किसानों पर गोली चलवाई। जिससे पुलिस फायरिंग में 6 लोगों को मौत हो गई थी। पूरे देश में किसान अपना हक मांग रहा है, चिल्ला रहा है।

उन्होंने कहा कि एक के बाद एक मध्यप्रदेश का किसान ख़ुदकुशी कर रहा है। अभी तक 1200 से ज्यादा किसानो ने आत्महत्या कर चुके है। राहुल ने कहा कि सरकार के दिल में किसानो के लिए जगह नहीं है।

जिस मोदी सरकार पर देश के युवाओ ने भरोसा किया था आज वही युवा बेहद दुखी है। सरकार का युवाओ को रोजगार देने का वादा बेमानी साबित हुआ।

राहुल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि -क्या किसी युवा को नरेंद्र मोदी ने रोजगार दिया? हज़ारो किसानो ने आत्महत्या की। क्या कभी किसी उद्योगपति ने आत्महत्या की?

राहुल गाँधी ने कहा- जब किसानो की रक्षा नहीं कर सकते तो ऐसी सरकार का कोई अर्थ नहीं है। किसानो को आज मंडियों में लहसन का न्यूनतम दाम मिल रहा है। आज किसान मुसीबतो से जूझ रहा है। खुदखुशी कर रहा है, लेकिन सरकार के पास किसानो के लिए समय नहीं है। मोदी सरकार के सारे वादे बेनामी साबित हुए है। सब मेड इन चाइना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार का लक्ष्य है – किसानो की रक्षा एवं युवाओ को रोजगार। हमारे लिए पहले जनता है फिर कार्यकर्ता और फिर नेता।

गाँधी सभा में बैलगाड़ी से अनोखे अंदाज़ में पहुंचे किसानो को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश में मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर बुधवार को राहुल गांधी मंदसौर में रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी किसानों के बीच एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस रैली को किसान समृद्धि संकल्प रैली का नाम दिया है। बता दें कि मंदसौर में आज ही के दिन एक साल पहले किसानों के ऊपर पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी की रैली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

करीब 50 पुलिस अधिकारी, सुरक्षा बलों की पांच कम्पनियां, 600 अतिरिक्त जवानों की तैनाती है। हवाई पट्टी से सभा स्थल तक ड्रोन कैमरों से भी लगातार नज़र रखी जाएगी। मंदसौर एसपी मनोज सिंह ने कहा एसपीजी दो दिन पहले आ गई है। आईजीपी उज्जैन प्रभारी हैं। 40-50 एसपी-डीएसपी हैं और 600 जवान लगाए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए हैं, साथ ही वहां आने वालों पर खास नजर रखी जा रही है।

किसानो को सभा में जाने से रोका जा रहा है
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान आज पूर्ण रूप से दु:खी है, पिछले 15 सालों में मध्य प्रदेश में 29,000 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है, क्या यही स्वर्णिम मध्य प्रदेश है?

मृतक अभिषेक पाटीदार की मां का कहना है कि उनके छोटे बेटे के पास एसडीएम का फोन आया, जिसमें ये कहा गया कि वो राहुल गांधी से मिलने न जाएं।
मृतक किसानों के परिवार वालों को भी राहुल की रैली में बुलाया गया है। राहुल गांधी इन लोगों से अलग से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार इस रैली को असफल बनाने की कोशिश कर रही है

गाँधी की सभा में अनोखे अंदाज़ में पहुंचे किसान
राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता बैलगाड़ी से रैली स्थल पर जुटने लगे हैं।

इस रैली को चुनावी आगाज के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को रैली में जुटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।