मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वंदे मातरम् उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश में मिली सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार समिति के संरक्षक तथा भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पांडे के नेतृत्व में समिति के अध्यक्ष पयोज जोशी, उपाध्यक्ष हेमंत कपूर तथा अखिलेश अर्गल व अन्य सदस्य गण ने समत्व भवन में मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दी। वंदे मातरम् उत्सव समिति राष्ट्रीय धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक जागरण तथा समाज सेवा की दिशा में सक्रिय संस्था है।
Also Read: 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी ‘एनिमल’