Homeराज्यउत्तर प्रदेशइलाहाबाद में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

इलाहाबाद में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img

इलाहाबाद, 3 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बहुजन समाज पार्टी के नेता राजेश यादव की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने मित्र डॉक्टर मुकुल सिंह के साथ फार्चुनर से ताराचंद हॉस्टल गए थे। हत्या से गुस्साए बसपा समर्थकों ने कई गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया। भदोही निवासी राजेश यादव ने 2017 में ज्ञानपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। राजेश कंपनीबाग के पीछे हरितकुंज अपार्टमेंट में रहते थे। सोमवार रात वह राज नर्सिग होम के मालिक डॉक्टर मुकुल के साथ ताराचंद हॉस्टल में किसी से मिलने गए थे। देर रात करीब 2़.30 बजे हॉस्टल के बाहर उनका किसी से विवाद हो गया।

इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। राजेश के पेट में गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। डॉक्टर मुकुल उन्हें जख्मी हालत में राज नसिर्ंग होम ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान बसपा नेता की गाड़ी में भी कुछ खोखे मिले हैं। गाड़ी में पीछे से ईंट पत्थर भी मारे गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...

प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। मुख्यमंत्री चौहान...