Homeराजनीतियेदियुरप्पा के बेटे बने कर्नाटक भाजपा के नए अध्यक्ष

येदियुरप्पा के बेटे बने कर्नाटक भाजपा के नए अध्यक्ष

Published on

spot_img
spot_img

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र येदियुरप्पा को राज्य भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी भाजपा के राज्य प्रभारी मंत्री अरुण सिंह द्वारा शुक्रवार को जारी नियुक्ति पत्र से प्राप्त हुई।

पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधायक विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।

श्री विजयेंद्र नलिन कुमार कतील की जगह लेंगे, जिन्होंने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपना तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया था और उन्हें पिछले वर्ष राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए विस्तार मिला था।

पत्रकारों से बात करते हुए, श्री विजयेंद्र ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि वह पूरी राज्य की यात्रा करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह येदियुरप्पा, केएस ईश्वरप्पा, गोविंद करजोल, बसवराज बोम्मई, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, वी सोमन्ना, और आर अशोक जैसे राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।

श्री विजयेंद्र ने कहा कि यह पार्टी नेताओं का कर्तव्य है कि वे कर्नाटक में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

47 वर्षीय श्री विजयेंद्र शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा से पहली बार विधायक बने हैं। वह बेंगलुरु युवा मोर्चा के सचिव रहे हैं और बाद में उन्हें कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा का महासचिव बनाया गया था।

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने चिकित्सकों को दिए 90 लाख रु के पुरस्कार

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा भाव का प्रदर्शन करने वाले छह चिकित्सकों को...

राजस्थान में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का रहा है दबदबा

राजस्थान में आजादी के बाद से अब तक हुए पन्द्रह विधानसभा चुनावों में दस...