Home Tags Latest News

Tag: Latest News

बीएसएफ एसडीजी ने एलओसी का किया दौरा

BSF SDG visits LoC
BSF SDG visits LoC

सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक (एसडीजी) बी खुरानिया ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाकों और यहां पर तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।


बीएसएफ कश्मीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एसडीजी खुरानिया ने बांदीपोरा में गुरेज सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और एलओसी पर तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।”
एसडीजी ने सैनिकों के साथ बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की।

Also Read: कंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म जवान की तारीफ की

5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है

September 5 is celebrated as Teacher's Day
September 5 is celebrated as Teacher's Day

भारत में पांच सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन है। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश दुनिया में घटी महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1666: इंग्लैंड के लंदन में भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये।
 1836: मशहूर अमेरिकी राजनीतिज्ञ सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
 1839: चीन और ब्रिटेन के बीच प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।
 1882: अमेरिका में पहला श्रम दिवस परेड न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया।
 1885: अमेरिका के इंडियाना स्थित फोर्ट वेयन में पहली बार गैसोलीन पंप की स्थापना की गई।
 1887: इंग्लैंड के थिएटर रॉयल एक्सेटर में आग लगने से 186 लोगों की मौत।
 1888: भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में ब्राह्मण परिवार में हुआ।
 1914: विश्व के पांच देशों ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
 1920: मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव आरम्भ हुआ।
 1948: रॉबर्ट सुमन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
 1960: मुहम्मद अली के नाम से मशहूर अमेरिकी बॉक्सर कैसियस क्ले ने ओलंपिक में लाइट हेवीवेट का स्वर्ण पदक जीता।
 1969: पहली स्वचालित टेलर मशीन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रॉकविल केंद्र में स्थापित की गई।
 1991: दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
 1997: मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन।
 2002 : अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे।
 2005: मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय  क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा  आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
 2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कंपनियों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
 2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार  एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप  दिया गया।
 2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया,  नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों  में से 1900 लोगों की मौत।

Also Read: सूखे की स्थिति से निपटने श्री महाकाल से की प्रार्थना : शिवराज

I.N.D.I.A. ने 13 लोगो की समन्वय समिति का किया गठन

I.N.D.I.A. constituted a coordination committee of 13 people
I.N.D.I.A. constituted a coordination committee of 13 people

कमेटी में केसी वेणुगोपाल, संजय राउत, शरद पवार, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, उमर अब्दुल्ला, ललन सिंह, तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ्ती, डी राजा, अभिषेक बनर्जी, जावेद अली खान और राघव चड्ढा सदस्य होंगे।

Also Read: मुंबई में I.N.D.I.A. दल की बैठक जारी, लोगो लॉन्च करने का फैसला अगली मीटिंग में होगा

मुंबई में I.N.D.I.A. दल की बैठक जारी, लोगो लॉन्च करने का फैसला अगली मीटिंग में होगा

I.N.D.I.A. in Mumbai Team meeting continues, decision to launch logo will be taken in the next meeting
I.N.D.I.A. in Mumbai Team meeting continues, decision to launch logo will be taken in the next meeting

I.N.D.I.A की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन है। अलायंस की मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में सुबह लगभग 11 बजे से चल रही है। बताया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन आज दोपहर तक कन्वीनर (संयोजक) का नाम जारी कर सकता है।

I.N.D.I.A गठबंधन का लोगो आज लॉन्च नहीं किया जाएगा। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट किये गए थे, जिनमें से एक को चुना गया। लेकिन, इस पर भी कुछ बदलाव करने के सुझाव मिले हैं। अब लोगो लॉन्च करने पर फैसला अगली मीटिंग में हो सकता है।

Also Read: एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने किया कमेटी का गठन: रामनाथ कोविंद अध्यक्ष

एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने किया कमेटी का गठन: रामनाथ कोविंद अध्यक्ष

एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने किया कमेटी का गठन: रामनाथ कोविंद अध्यक्ष

एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने किया कमेटी का गठन जिसके अध्यक्ष रामनाथ कोविंद होगे।

Also Read: जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की पहली सीईओ और अध्यक्ष नियुक्त

रूसी वायु सेना ने मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन को किया नष्ट

Russian Air Force destroys Ukrainian drone near Moscow
Russian Air Force destroys Ukrainian drone near Moscow

रूसी वायु रक्षा बलों ने राजधानी मॉस्को और उसके आसपास क्षेत्र में निशाना बनाने वाले एक यूक्रेनी ड्रोन को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।


रूसी रक्षा मंत्री ने शनिवार को संवाददताओं को यह जानकारी दी और कहा कि यूक्रेन के इस मानवरहित ड्रोन को इस्त्रा जिले में मार गिराया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मॉस्को के समयानुसार आज (26 अगस्त) तड़के करीब तीन बजे मॉस्को और उसके क्षेत्र में मानवरहित यूक्रेनी ड्रोन के आतंकवादी हमले के प्रयास को रूसी वायु रक्षा बलों ने विफल कर दिया। वायु रक्षा बल के तैनात जवानों ने इस्त्रा जिले के ऊपर मंडरा रहे ड्रोन को नष्ट कर दिया।”


मॉस्को मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी राजधानी की दिशा में उड़ रहे यूक्रेनी मानवरहित ड्रोन को वायु सेना के जवानों ने आज तड़के हवा में ही मार गिराया।


मेयर साबयानिन ने टेलिग्राम पर लिखा, “वायु रक्षा बलों ने शनिवार तड़के इस्तरा जिले में एक ड्रोन को नष्ट कर दिया, जब वह मॉस्को की ओर आ रहा था। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी के हताहत होने या क्षति की सूचना नहीं है।”

Also Read: पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के आश्वासन से फरवरी में चुनाव की फिर से जगी उम्मीदें

ब्रिक्स संसदीय फोरम मंच के आयोजन की संभावना अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका में

BRICS Parliamentary Forum likely to be held in South Africa in October
BRICS Parliamentary Forum likely to be held in South Africa in October

दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नलेदी पंडोर ने शुक्रवार को कहा है कि ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन संभवत: अक्टूबर में जोहान्सबर्ग में किया जाएगा।
पंडोर ने रेडियो उबंटू को बताया, ”इस साल के अंत के आसपास, हमारे पास ब्रिक्स संसदीय फोरम होगा, जो अक्टूबर में जोहान्सबर्ग में होगा।”
उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स – दुनिया की सबसे बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं, (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को एकजुट करने वाला समूह है। जिसने मंगलवार से गुरुवार तक जोहान्सबर्ग में अपना वार्षिक शीर्ष स्तरीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया।
गुरुवार को समूह में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आधिकारिक तौर पर समूह में शामिल किया गया था।

Also Read: डोनाल्ड ट्रंप ने दो वर्ष से भी अधिक समय के प्रतिबंध के बाद एक्स पर आखिरकार वापसी की