Home Tags पशचम

Tag: पशचम

पश्चिम बंगाल में अब योगी आदित्यनाथ को हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत नहीं

[ad_1]

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में रविवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली रैली रद्द हो गई है। कारण, पश्चिम बंगाल सरकार ने इस रैली के लिए इजाजत नहीं दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बिना किसी नोटिस के रैली की इजाजत खारिज कर दी गई है। वहीं भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के इस फैसले के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में 100 से ज्यादा रैली करने वाली है इसी कड़ी में रविवार को योगी बांकुरा और पुरुलिया में दो रैली करने वाले थे। इसके अतिरिक्त 5 फरवरी को उनका रायगंज और दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है।

 

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का भाजपा का बढ़ता असर है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत नहीं दी। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता मुकुल रॉय ने बंगाल सरकार के इस फैसला को पूरी तरह से अलोकतांत्रिक बताया है।

गौरतलब है कि इससे पहले झारग्राम में भाजपा अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर को उतारने की इजाजत नहीं दी गई थी।यह दूसरी बार है। इससे पहले मालदा में भी ऐसा ही हुआ था।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का मानना है कि सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रम आयोजित करने का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है। त्रिपाठी की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भाजपा को राज्य में रथ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दिए जाने के संदर्भ में आयी है।

पश्चिम बंगाल में कभी भी राष्ट्रपति शासन लगाने का विचार मन में आने के संबंध में सवाल करने पर त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि वह अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने विचार तय करते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भी वह विचार समुचित प्राधिकार को बताया जाना है। यह गोपनीय होगा।

शेयर करें

[ad_2]

Source link