Home Tags कर्नाटक

Tag: कर्नाटक

LIVE : पीएम मोदी अपने 68वें जन्मदिन पर वाराणसी में 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी में अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। बर्थडे रिटर्न गिफ्ट में वे करीब छह सौ करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और लोगों से जन्मदिन की खुशियां साझा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अपने दो दिन के काशी दौरे पर सोमवार दोपहर यहां पहुंचेंगे। इस दौरान वो नारूर गांव जाएंगे जहां वो गैर लाभकारी संगठन ‘रूम टू रीड’ से सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूल के बच्चों से बातचीत करेंगे। बाद में वह डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (डीएलडब्ल्यू) के परिसर में काशी विद्यापीठ के छात्रों और उनसे सहायता प्राप्त बच्चों से भी बातचीत करेंगे।

– वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

– अमूल ने अपने नए अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की मुबारक बाद दी।

– कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के प्रेसिडेंट बीएस येदियुरप्पा ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी।

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जन्मदिन पर दी बधाई

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया वृक्षारोपण।

–  पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री किरन रिजिजु सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई।

– कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1041557321699282944

इंजीनियर्स डे: गूगल ने बनाया एम विश्वेश्वरैया का DOODLE, जन्मदिन पर किया याद

भारत में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। इस दिन को देश के महान इंजीनियर और सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित एम. विश्वेश्वरैया को समर्पित किया गया है और उन्हीं की याद में इस दिन को इंजीनियर्स दिवस के तौर पर मनाया जाता है। एम. विश्वेश्वरैया की 157वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है।

भारत रत्न से है सम्मानित

सर एम. विश्वेश्वरैया एक बेहतरीन इंजीनियर थे। उनका जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले के चिक्काबल्लापुर तालुक में 15 सितंबर 1861 को एक तेलुगु परिवार में हुआ था. उनकी प्रारंभिक शिक्षा जन्मस्थान से ही पूरी हुई. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बेंगलुरु के सेंट्रल कॉलेज में प्रवेश लिया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों जैसे नदियों के बांध, ब्रिज और पीने के पानी की स्कीम आदि‍ को कामयाब बनाने में अविस्‍मरणीय योगदान दिया। उनके इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान को सम्मानित करने के लिए उन्हें साल 1955 में ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया।

योजनाओं में रहा महत्वपूर्ण योगदान

सर एम. विश्वेश्वरैया को ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य में किंग जॉर्ज वी के द्वारा लोगों के लिए सहारनीय काम करने के लिए नाइट कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया था। कृष्ण राजा सागर बांध के निर्माण के लिए महान इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया की भूमिका अहम रही। एशिया के बेस्ट प्लान्ड लेआउट्स में एक जयानगर, जो कि बेंगलुरु में स्थित है। इसकी पूरी डिजाइन और योजना बनाने का श्रेय सर एम. विश्वेश्वरैया को ही जाता है। मैसूर में लड़कियों के लिए अलग से हॉस्टल और पहला फर्स्ट ग्रेड कॉलेज (महारानी कॉलेज) खुलवाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भ्रष्ट’: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा के इस्तीफा को लोकतंत्र की जीत बताते हुए आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भ्रष्ट’ हैं आैर उन्होंने राज्य में विधायकों की खुलेआम खरीद फरोख्त करने की अनुमति दी। श्री गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष का दावा करते हैं लेकिन वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं।’  कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस एवं जनता दल (एस) के विधायकों की खरीद फरोख्त करने की अनुमति दी है। यह एक भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा को कर्नाटक में सत्ता में आने से रोका गया है उसी तरह सभी विपक्षी दल मिलकर उसे सभी जगह रोकेंगे।

येद्दियुरप्पा का इस्तीफा संविधान एवं ‘विधि के शासन’ की जीत: गुलाम नबी

कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने से पहले मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा के इस्तीफे को कांग्रेस ने संविधान एवं ‘विधि के शासन’ की जीत करार दिया है।  श्री येद्दियुरपा के इस्तीफा देने की घोषणा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह संविधान, विधि के शासन और कांग्रेस पार्टी की जीत है।

श्री आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंड़े अपनाये। कांग्रेस और जनता दल एस के विधायकों को बंधक बनाया और उनको कई तरह के प्रलोभन दिये गये, ये विधायक विधानसभा में पहुंचने में कामयाब रहे। कांग्रेस के अगले कदम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ” हम राज्यपाल द्वारा जनता दल एस के नेता कुमारस्वामी को सरकार को गठन करने के लिए आमंत्रित करने का इंतजार कर रहे है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता दल एस को एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है। श्री कुमारस्वामी को आसानी से बहुमत प्राप्त हो जाएगा।एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जनता दल एस और कांगेस के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने कड़ा परिश्रम किया है और गठबंधन को पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौडा जैसे वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ मिला है।

येदियुरप्पा को है विश्वास,एक दिन में करेंगे बहुमत साबित

सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को शनिवार शाम चार बजे विश्वास मत साबित करने के आदेश दिए है। येदियुरप्पा ने कहा, “हम सर्वोच्च न्यायालय के शनिवार को सदन में 4 बजे बहुमत साबित करने के आदेश का स्वागत करते हैं। हम अपना बहुमत साबित करने को लेकर आश्वस्त हैं।”

शीर्ष अदालत का सदन में बहुमत साबित करने का आदेश भारतीय जनता पार्टी नेता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद आया है।
राज्य विधानसभा के 12 मई को 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा का यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े 112 से आठ कम है।

कर्नाटक विधानसभा में धनकुबेर विधायकों की अधिकता

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के नवनिर्वाचित 222 विधायकों में से 54 ऐसे हैं जिनके खिलाफ हत्या का प्रयास और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
कर्नाटक इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने राज्य विधानसभा के 15 मई को आये चुनाव परिणामों में 222 सीटों में से 221 पर विजयी विधायकों के स्वयं दिए गए हलफनामों की जांच-पड़ताल की है।

इन विधायकों में 77 विधायक ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं। करीब 54 विधायकों के खिलाफ हत्या के आरोप और अपहरण जैसे संगीन मामले हैं। राज्य विधानसभा में इस बार धनकुबेर विधायकों की बहुतायत है और 97 प्रतिशत अर्थात 215 विधायक करोड़पति हैं। विधायकों की औसत संपत्ति 34.59 करोड़ रुपए हैं।
आपराधिक छवि वाले भाजपा के 103 विधायकों में 41 प्रतिशत अर्थात 42 विधायक अपराधिक मामलों में मशहूर है। इस मामले में कांग्रेस दूसरे नंबर और जनता दल (सेक्युलर) तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के 78 में 23 और जेडीएस के 37 में से 11 विधायक इस श्रेणी के हैं।
आपराधिक मुकदमे वाले विधायक
भाजपा – 29
कांग्रेस – 17
जेडीएस – 8
करोड़ो की संपत्ति वाले विधायक
कांग्रेस – 11
जनतादल एस – 3
भाजपा- 1
कांग्रेस के कनकपुर से विजयी डी के शिवकुमार पर सर्वाधिक देनदारी है। उनके ऊपर 228 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है जिसमें से पांच करोड़ रुपए से अधिक का विवादित है।
कर्नाटक जदएस अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी के ऊपर 104 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी है। श्री कुमारस्वामी रामनगरम से विजयी हुए हैं। कांग्रेस के इस बार कर्नाटक विधानसभा में सात महिलाएं जीतकर आई हैं। पिछली विधानसभा के 94 विधायक फिर से जीतकर आये हैं।

बी.एस. येदियुरप्पा को चुना गया भाजपा विधायक दल के नेता

कर्नाटक के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को बी.एस. येदियुरप्पा को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया।
येदियुरप्पा ने कहा, “हम राज्यपाल वजुभाई आर. वाला से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।”
कर्नाटक राज्य विधानसभा की 224 सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे जिनमें से 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और सामान्य बहुमत से वह आठ सीट पीछे है। कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर और 38 सीटों के साथ जनता दल (सेक्युलर) तीसरे स्थान पर है। चुनाव के इन नतीजों के साथ कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आई है।

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मुलाकात की

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम अब तक लगभग साफ हो गए हैं। जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है जबकि कांग्रेस 78 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर आई है। इसके बाद तीसरे नंबर पर जेडीएस 38 सीट के साथ आगे आई है। कांग्रेस के समर्थन को जेडीएस ने स्वीकार कर लिया है।

इसी के चलते राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मिलकर सबसे बड़े गठबंधन और बहुमत होने के नाते सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

जेडीएस ने कांग्रेस का प्रस्ताव किया स्वीकार

कर्नाटक में अभी पूरे चुनाव नतीजे आये नहीं है,लेकिन राजनीतिक घटना क्रम निरंतर बदल रहा है। जेडीएस ने कांग्रेस का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के आक्रामक तेवरों को देखते हुए भाजपा ने अपनी सरकार बनाने की सम्भावनाओ पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।

भाजपा के तीन बड़े नेता प्रकाश जावड़ेकर ,जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान कुछ ही देर में बैंगलूर पहुँच रहे है, वहीँ राज्यपाल ने साफ़ कर दिया है कि वे सरकार बनाने का न्यौता देने के बारें में फैसला पूरे चुनाव परिणाम सामने आने के बाद करेंगे। चुनाव नतीजों में निरंतर उतार -चढ़ाव हो रहा है। भाजपा 104 ,कॉन्फ्रेंस 76 और जेडीएस 40 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस का भाजपा को रोकने के लिए जेडीएस को समर्थन

कर्नाटक चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के बाद कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने की पेशकश की।
कांग्रेस के कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के तौर पर समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है।

कर्नाटक में केवल 224 विधानसभाएं है,इनमे से 222 स्थानों पर 12 मई को वोट डाले गए थे। अबतक के मतगणना रुझानो में भाजपा 104 स्थानों पर बढ़त बनाये हुए है। कांग्रेस 77 स्थानों पर तथा जे डी एस 37 स्थानों पर आगे है। सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की आवश्यकता है।

कांग्रेस की कर्नाटक को अलविदा कहने की बारी:मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि महारष्ट्र, गोवा, असम और हिमाचल प्रदेश के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस की कर्नाटक को अलविदा कहने की बारी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “अब वक्त कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई का है। देश में कहीं भी चुनाव हुए हैं, पार्टी ने हार झेली है।”राहुल गांधी के 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बयान पर मोदी का जबाब
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 2019 में प्रधानमंत्री बनने के बयान पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, “वह दबंगों की तरह आए और अपना रास्ता बनाने लगे जबकि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास कई सालों का अनुभव है।”
उन्होंने कहा, “कोई कैसे खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर सकता है? यह और कुछ नहीं अंहकार है।”कांग्रेस द्वारा राज्यों की तबाही
मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के ‘छह सी’-कल्चर (संस्कृति), कॉम्यूनिलिज्म (सांप्रदायिकता) , कास्टिजम (जातिवाद), क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार), कॉन्ट्रेक्ट (ठेकेदारी) ने हर उस राज्य को तबाह कर दिया, जहां वह सत्ता में थी।उन्होंने कहा, “जब मनमोहन सिंह की सरकार केंद्र में थी तो रिमोट कंट्रोल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुआ करता था।”
मोदी ने कहा कि उनके शासन में देश की जनता के पास रिमोट कंट्रोल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हाई कमांड के आदेशों का पालन करना जारी रखेंगे। हाई कमांड देशवासी और नागरिक है।
उन्होंने कहा, “जब भी कांग्रेस को कहीं भी अपनी सरकार बनाने का मौका मिला केवल भ्रष्टाचार बढ़ा। भाजपा के शासनकाल में केवल अच्छी चीजों का मौका मिला।”