Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के बांदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,चार लोगों की गई...

उत्तर प्रदेश के बांदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,चार लोगों की गई जान

Published on

spot_img
spot_img

[ad_1]

बांदा: बांदा जिले के बिसंड़ा कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि बिसंड़ा कस्बे के मानस चौक में देशराज पटेल के पक्के मकान में किराए पर कोर्रही गांव निवासी नफीस खां पटाखा फैक्ट्री संचालित कर रहा था।

जिसमें गुरुवार देर शाम अचानक बारूद में आग लगने से विस्फोट हो गया, जिससे दो मंजिला पक्का मकान जमींदोज हो गया। विस्फोट में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मलबे से तीन शव देर रात निकाल लिए गए थे, जबकि एक शव तड़के निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में शाहरुख (19), सलमान (16), नफीस (35), रामभद्र (15) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मलबा हटाने का काम जारी है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें

[ad_2]

Source link

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

यूपी स्कूल थप्पड़ कांड :सरकार की ‘अंतरात्मा’ झकझोर जानी चाहिए

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विशेष समुदाय के स्कूली छात्र...

उप्र के पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट,धमकी देने का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में जमीनी...

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए एएसआई ने मांगा 8 हफ्ते का समय

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए एएसआई ने मांगा 8 हफ्ते का...