Homeराज्यउत्तर प्रदेशअखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने गांधी जी के पुतले...

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने गांधी जी के पुतले को मारी गोली, केस दर्ज

Published on

spot_img
spot_img

[ad_1]

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय ने बुधवार को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस के रूप में मनाया। पूजा शकुन ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारकर उसका दहन किया। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

बी दास कंपाउंड जीटी रोड पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम का नाम महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस रखा था। इसमें पूजा शकुन पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को गद्दार बताया। गोडसे को भगवान कृष्ण की संज्ञा दी। शकुन ने कहा कि अगर गांधी और जीवित रहते तो देश का विभाजन और कई बार हो जाता। इसीलिए गांधी की तस्वीर को तीन गोली मार कर उनका पुतला भी दहन किया। नाथूराम गोडसे ने देश का बंटवारा कराने वाले का वध किया था। इसीलिए अखिल भारत हिंदू महासभा 30 जनवरी को गांधी वध को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है। जैसे गोडसे ने गांधी के वध किया था, ठीक उसी तरह से महासभा ने भी प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि हम गोडसे पर गर्व करते हैं। इस मामले में गांधी पार्क थाने के एसआई संजीव कुमार ने इस मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय, उनके पति अशोक कुमार पांडेय, मनोज, राजीव, जयवीर शर्मा, अभिषेक, गजेंद्र कुमार, अनिल वर्मा, महिला कार्यकर्ता उत्तमा सिंह व एक अज्ञात सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शाम को एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।

शेयर करें

[ad_2]

Source link

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

यूपी स्कूल थप्पड़ कांड :सरकार की ‘अंतरात्मा’ झकझोर जानी चाहिए

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विशेष समुदाय के स्कूली छात्र...

उप्र के पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट,धमकी देने का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में जमीनी...

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए एएसआई ने मांगा 8 हफ्ते का समय

ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए एएसआई ने मांगा 8 हफ्ते का...