Homeराज्यलोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक भाजपा को हराने के लिए लोगों को एकजुट...

लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक भाजपा को हराने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए: स्टालिन

Published on

spot_img
spot_img

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एम.के.स्टालिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर गरीबों और दलितों के खिलाफ काम करने और सांप्रदायिक, विभाजनकारी और कॉर्पोरेट संचालित राजनीति का आरोप लगाते हुये आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को व्यापक रूप से हराने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए।

अपने पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि देश को फिर से भाजपा से धोखा न मिले, इसके लिए देश की जनता को यह एहसास हो जाना चाहिये कि नरेंद्र मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और गरीबों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को मिली हार से यह साबित हो गया है।” उन्होंने कहा, ‘2024 के चुनाव में भाजपा को व्यापक तौर पर हराना होगा.’

मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो पोस्ट में कहा “भारत के सभी लोगों को भाजपा की सांप्रदायिक, विभाजनकारी, सत्तावादी और कॉर्पोरेट-संचालित राजनीति को समाप्त करने के लिए एक आवाज के रूप में एकजुट होना चाहिए। हमारे प्यारे भारत की रक्षा करना, जो विविधता में एकजुट है, एक जिम्मेदारी है जो हमारे हाथों में है।”

Also Read: कमलनाथ ने की किसानों के मुआवजे की मांग

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री तय करने वाले चेहरे

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिन तीन राज्यों में सत्ता हासिल हुई...

शिवराज पहुंचे श्योपुर, कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में श्योपुर जिले की दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में जाने...