Homeराज्यओडिशाप्रमिला मलिक को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष चुना गया

प्रमिला मलिक को ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष चुना गया

Published on

spot_img
spot_img

ओडिशा में छह बार की विधायक और पूर्व मंत्री प्रमिला मलिक को शुक्रवार को निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

सुश्री मलिक ओडिशा विधानसभा के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष हैं। बिंझारपुर (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहीं। उन्होंने नवीन पटनायक सरकार में तीन बार महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में काम किया है।

राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले, वह विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की मुख्य सचेतक भी रही।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद 12 मई से रिक्त था, क्योंकि अध्यक्ष विक्रम केशरी आरुख ने पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में उन्हें वित्त मंत्री के रूप में नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

सुश्री मलिक ने गुरुवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ बीजद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं करने पर उन्हें आज र्निविरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष मलिक वह आज से शुरु हो रहे सदन के मानसून सत्र का संचालन करेंगी। यह सत्र चार अक्टूबर तक चलेगा।

Also Read: विवेक कटोच को आईडीएसए अध्यक्ष पद की कमान, हरीश पंत : उपाध्यक्ष

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

उर्वरक प्लांट तलचर के किसानों के लिए वरदान,होगी विकास की नई कहानी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार ओडिशा पहुंच गए हैं। तलचर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने...

‘सेव द एलिफेंट्स’ अभियान का चेहरा बनीं ऋचा चढ्ढा,करेंगी लोगों को जागरूक

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा पशु अधिकार संगठन-पेटा द्वारा 'सेव द एलिफेंट्स' अभियान का प्रचार...

के राजशेखरन ने मिजोरम और गणेशी लाल ने ओडिशा के राज्यपाल का पदभार संभाला

ओडिशा और मिजोरम में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार ने...