Homeराज्यमिज़ोरमकांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 39 उम्मीदवार

कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए 39 उम्मीदवार

Published on

spot_img
spot_img

कांग्रेस ने मिजोरम की 40 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम को संस्तुति दी है।
मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों में से 39 के लिए कांग्रेस ने नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष लाल सवता को एजल दक्षिण-3 से उम्मीदवार बनाया है। वरिष्ठ नेता ललसावता को एजल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है जबकि एजल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले को, एजल पश्चिम-1 से आर ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता ललथनवाला को इस बार टिकट नहीं दिया है। पिछले दिनों उन्हें कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया गया था। समझा जा रहा है कि उनकी सेहत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।
मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी। राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...