Homeराज्यमध्य प्रदेशसरकार बनने पर लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार कानून : कमलनाथ

सरकार बनने पर लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार कानून : कमलनाथ

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में स्वास्थ्य का अधिकार कानून लाया जाएगा।


श्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल हो गया है। यहां बीमार और गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस नहीं मिलती, आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज नहीं मिलता, मृतकों का उपचार दिखाकर घोटाला किया जाता है और व्यापम तथा नर्सिंग कॉलेज जैसे घोटालों से प्रदेश की छवि खराब की जाती है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनायेंगे। प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ होगी, जिसमें परिवार सहित 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा शामिल रहेगा।

Also Read: रूस ने जापान को जोड़ने वाली समुद्री यात्री सेवा फिर से की शुरू

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

खनन की जांच के लिए गए पटवारी पर माफिया ने चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत

 मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में कथित तौर पर अवैध खनन की जांच के लिए...

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन्होंने अपने प्रत्याशियों के...

भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए...