Homeराज्यमध्य प्रदेशराजकुमार मेव का 'राखी पॉलिटिक्स' के माध्यम से वापसी का प्रयास

राजकुमार मेव का ‘राखी पॉलिटिक्स’ के माध्यम से वापसी का प्रयास

Published on

spot_img
spot_img


मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर से भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किए प्रत्याशी राजकुमार मेव ने क्षेत्र में अपने दो बार हुए विरोध के बाद रक्षाबंधन के नाम पर तीन बड़ी रैलियों के माध्यम से जोरदार भीड़ जुटा कर वापसी का प्रयास किया है।
भाजपा ने 17 अगस्त को अपने 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर श्री मेव को चुनावी मैदान में भेज दिया था। भाजपा ये सीट 2018 में हार चुकी थी। इन 39 सीटों में खरगोन जिले की कसरावद (सामान्य) और महेश्वर (अनुसूचित जाति) विधानसभा भी शामिल थी। घोषणा के साथ दोनों स्थान पर विरोध हुआ। कसरावद में यह विरोध जल्दी थमता नजर आया और भाजपा के प्रत्याशी आत्माराम पटेल फिलहाल तनाव रहित स्थिति में आ गए हैं, लेकिन महेश्वर में राजकुमार मेव समझाइश और मान मनौव्वल की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।


श्री मेव का विरोध करने वाले पार्टी नेताओं का कहना था कि उन्होंने 2018 में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और पार्टी को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा यह भी आरोप लगाए गए कि मेव ने जनपद पंचायत व जिला पंचायत चुनाव के अलावा नगर परिषद में भी अपने प्रत्याशी खड़े कर पार्टी विरोधी गतिविधियां संचालित की।


इसी विरोध के बीच श्री मेव रक्षाबंधन के त्यौहार के तारतम्य में 3, 5 और 6 सितंबर को विशाल रैलियां और कार्यक्रम आयोजित करने में सफल हुए हैं। इन कार्यक्रमों में उन्हें हजारों महिलाओं ने राखी बांधी। एक तरह से यह ‘राखी पॉलिटिक्स’ उनका विरोधियों को पस्त करने वाला शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। श्री मेव का कहना है कि रक्षाबंधन का कार्यक्रम कोई नया नहीं है। वे प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन करते हैं।

वहीं अपने विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि परिवार में थोड़ी बहुत अनबन स्वाभाविक होती है। ये उनके परिवार का मामला है और सभी से समन्वय के प्रयास किये जा रहे हैं। महेश्वर सीट फिलहाल कांग्रेस की डॉ विजयलक्ष्मी साधौ के कब्जे में है। इस सीट पर इस परिवार का दबदबा रहा है। आजादी के बाद सीताराम साधौ और उनकी पुत्री डॉ विजयलक्ष्मी 5-5 बार विधायक चुने गए हैं। राजकुमार मेव यहां से 2013 में चुनाव जीते थे और 2018 में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए थे और दूसरे स्थान पर आए थे। इस सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग का बाहुल्य है लेकिन पाटीदार ब्राह्मण और वैश्य समाज भी बड़ी संख्या में निवासरत हैं।

Also Read: जापान ने अपने पहले चंद्र मिशन को किया लाॅन्च

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

शिवराज ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का...

शिवराज ने किया स्टेट मीडिया सेंटर का भूमिपूजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल में 'स्टेट मीडिया सेंटर'...

अरविंद केजरीवाल ने टीवी एक्ट्रेस से लेकर किन्नर तक को दी टिकिट

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है।...