Homeराज्यमध्य प्रदेशभाजपा विशेष सदस्यता अभियान में नए सदस्य 11 लाख के पार

भाजपा विशेष सदस्यता अभियान में नए सदस्य 11 लाख के पार

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 20 अगस्त से प्रारंभ हुए मिस्ड कॉल पर आधारित विशेष सदस्यता अभियान में अभी तक 11 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का पार्टी ने दावा किया है।

पार्टी का दावा है कि इसमें अलग अलग वर्गों के नवमतदाता, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राही और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अभियान के अंतर्गत बने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही। अभियान अभी जारी है।

पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं अभियान के प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि 20 अगस्त को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित वृहद कार्यसमिति में पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान को लॉन्च किया था। अभी तक इस अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों की संख्या 11 लाख के पार हो चुकी है। पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ, ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि अभियान को गति देने में लगे हुए है।

Also Read: कांग्रेस,भाजपा ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष चुनाव का करेंगे बहिष्कार

ताज़ा खबर

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज किया

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज कर दिया...

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

संबंधित समाचार

 ‘डबल हार’ की ओर है ‘डबल इंजन’ की सरकार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी...

कमलनाथ ने की किसानों के मुआवजे की मांग

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में...

महिला आरक्षण में ओबीसी प्रतिनिधित्व के लिए उमा ने बुलाई बैठक

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने महिला आरक्षण संबंधित विधेयक में अन्य पिछड़ा...