Homeराज्यमध्य प्रदेशभोपाल में दौड़ी मेट्रो, शिवराज ने हरी झंडी दिखाने के बाद की...

भोपाल में दौड़ी मेट्रो, शिवराज ने हरी झंडी दिखाने के बाद की सवारी

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज के दिन को ऐतिहासिक बनाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रायल रन के लिए मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए स्वयं इसकी सवारी की।


इस दौरान उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, विष्णु खत्री और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा और ध्रुव नारायण सिंह भी उपस्थित रहे। श्री चौहान ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे एस्केलेटर से ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। श्री चौहान और सभी विधायक ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन ने सुभाष नगर रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान श्री चौहान ने मेट्रो परियोजना के अधिकारियों से तमाम बारीकियों की भी जानकारी ली।


सफर के बाद श्री चौहान ने सभी को इस नए कदम के लिए बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश बदल रहा है। भोपाल ने तांगे से अपने सफर की शुरुआत की थी और आज ये सफर मेट्रो ट्रेन तक आ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब ये परियोजना शुरु की गई थी तो लोग कहते थे कि ये नहीं हो सकता था, पर मेट्रो चलाना सरकार का संकल्प और सपना था। ये परिवहन के क्षेत्र में क्रांति है। मेट्रो का सफर सुगम, सुरक्षित, सस्ता, सुलभ और सुविधापूर्ण है। एक ऐसा सफर जो भोपाल के विकास को नई दिशा और गति देगा।


श्री चौहान ने मेट्रो परियोजना के सफर के संदर्भ में कहा कि परियोजना के दौरान कुछ चीजें असंभव सी थीं, लेकिन उन्हें सुनियाेजित तरीके से संभव बनाया गया। ये छह हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजना थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी प्रस्तावित 31 किलोमीटर को पूरा किया जाएगा, जिसके बाद इसके साथ मंडीदीप, सीहोर और बाद में और विदिशा, रायसेन जैसे शहरों को भी मेट्रो से जोड़ेंगे।


उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा था कि मेट्रो रुके ही नहीं, चलती ही जाए।

Also Read: अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज का पोस्टर रिलीज

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

छिंदवाड़ा में सात विधानसभा सीटों पर चार पर कांग्रेस आगे, तीन पर भाजपा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर...