Homeराज्यमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश कमलनाथ का प्रदेश नहीं, इसलिए उन्हें यहां से लगाव ही नहीं...

मध्यप्रदेश कमलनाथ का प्रदेश नहीं, इसलिए उन्हें यहां से लगाव ही नहीं : शिवराज

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि ये प्रदेश उनका नहीं है, इसलिए उनकाे यहां से लगाव नहीं है और इसीलिए वे प्रदेश को बदनाम करते हैं।

श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश कमलनाथ का प्रदेश है ही नहीं, उनको मध्यप्रदेश से लगाव नहीं है, इसीलिए वो मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश को ‘चौपट प्रदेश’ कहना प्रदेश और यहां की जनता का अपमान है।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अगर श्री कमलनाथ को उनसे (श्री चौहान स्वयं से) राजनैतिक बैर है तो वे उनका अपमान करें, प्रदेश का अपमान क्यों कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में धन संपदा, वन संपदा, खनिज संपदा, जन संपदा, प्राकृतिक संसाधन सब कुछ है। श्री कमलनाथ यहां के लोगों को चौपट कह रहे हैं, ये प्रदेश और देश का अपमान जनता सहन नहीं करेगी।

श्री चौहान ने कहा कि कल उन्होंने श्री कमलनाथ को सेठ कहा तो वे आपत्ति व्यक्त करने लगे। श्री कमलनाथ स्वयं कहते हैं कि वे निजी प्लेन में घूमते हैं। निजी प्लेन किसी किसान, मजदूर या गरीब के पास नहीं होता। श्री कमलनाथ का एक पाँव देश में और दूसरा विदेश में रहता है। ऐसे व्यक्ति को सेठ ना कहें तो क्या कहें।

श्री कमलनाथ और श्री दिग्विजय सिंह को कल रात कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाए जाने से जुड़ी खबरों पर श्री चौहान ने कहा कि ये ‘जय और वीरू’ की जोड़ी है, जिसे दिल्ली बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में लूट के लिए आपस में लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पहले 2003 तक ‘मिस्टर बंटाढार’ (श्री दिग्विजय सिंह) ने पूरे प्रदेश को लूटा और बर्बाद कर दिया, इसके बाद सवा साल में श्री कमलनाथ जी ने भी लूट का अड्डा बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब लड़ाई इस बात की है कि अब आगे कौन लूटे और कितना लूटे। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है।

Also Read: कांग्रेस सरकारों की किसानों गरीबों मजदूरों की मदद पर भाजपा को पीड़ा – प्रियंका

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

खनन की जांच के लिए गए पटवारी पर माफिया ने चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत

 मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में कथित तौर पर अवैध खनन की जांच के लिए...

राजशरण शाही दोबारा बने एबीवीपी के अध्यक्ष

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू),लखनऊ में प्रोफेसर डॉ राजशरण शाही को अखिल भारतीय...

भाजपा गुर्जर समाज को भड़काने अब राजेश पायलट को बीच में ले आई-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजेश पायलट को लेकर...