Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव विशेषलोकतंत्र बचाना है तो ये सरकार हटानी ही होगी: दिग्विजय

लोकतंत्र बचाना है तो ये सरकार हटानी ही होगी: दिग्विजय

Published on

spot_img
spot_img

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए आज कहा कि लोकतंत्र को अगर बचाना है, तो इस सरकार को हटाना ही होगा।

श्री सिंह ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म एक्स पर कतिपय मीडिया में आज छपीं गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी एक खबर को पोस्ट किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने श्री शाह के संदर्भ में कहा, ‘असल में यह सत्ता का अहंकार है कि शाह अफ़सरों को धमका रहे हैं और शिवराज सरकारी पैसों को बाँटकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जनता के वोट से चुनी गयी सरकार (यहाँ तो ख़रीदी गयी) को चुनाव में जाने से पहले इस तेवर के लिए माफ़ नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र बचाना है तो उन्हें हटाना ही पड़ेगा। कांग्रेस लाओ देश बचाओ।’

श्री सिंह ने जिस खबर का संदर्भ दिया, उसके अनुसार कल देर रात भारतीय जनता पार्टी की भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक में श्री शाह ने अधिकारियों के संदर्भ में कथित तौर पर चेतावनी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस खबर को लेकर आज कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं।

वहीं अपनी एक और एक्स पोस्ट में श्री सिंह ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा की गुटबाजी इन दिनों चरम पर है जिसे ढांकने के लिए वे प्रायोजित रूप से कांग्रेस नेताओं में खासकर उनके और श्री कमलनाथ के बीच की अनबन की झूठी खबरें फैलाते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का हर एक नेता भाजपा को हराने के लिए एकजुट और संकल्पबद्ध है। ⁦

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने चिकित्सकों को दिए 90 लाख रु के पुरस्कार

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा भाव का प्रदर्शन करने वाले छह चिकित्सकों को...

राजस्थान में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का रहा है दबदबा

राजस्थान में आजादी के बाद से अब तक हुए पन्द्रह विधानसभा चुनावों में दस...