Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव विशेषMadhya Pradesh Congress प्रत्याशियों की सूची में 64 वर्तमान विधायकों को मिला टिकट

Madhya Pradesh Congress प्रत्याशियों की सूची में 64 वर्तमान विधायकों को मिला टिकट

Published on

spot_img
spot_img

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से आज सुबह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी की इस पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अधिकतर मौजूदा विधायकों की सीटों को यथावत रखा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को लहार से, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राऊ, लाखन सिंह यादव को भितरवार, जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ और कमलेश्वर पटेल को सिंहावल से प्रत्याशी बनाया गया है।

बुधनी विधानसभा सीट से पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल चुरहट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अमरपाटन और डॉ हिना कांवरे लांजी से प्रत्याशी बनाई गई हैं। पूर्व मंत्री बाला बच्चन राजपुर (अजा) से, लखन घनघोरिया जबलपुर पूर्व (अजजा), तरुण भनोत जबलपुर पश्चिम, ओंकार सिंह मरकाम डिंडोरी (अजा), सुखदेव पांसे मुलताई, प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ (अजा), डॉ विजय लक्ष्मी सिंह साधौ महेश्वर (अजा), सचिन यादव कसारवद, उमंग सिंघार गंधवानी (अजजा) और सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी (अजजा) से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

पार्टी ने भोपाल मध्य से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद और नरेला से मनोज शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंदौर-एक से संजय शुक्ला, इंदौर-दो से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर-चार से राजा मंधवानी चुनाव लड़ेंगे।सूची में शामिल प्रत्याशियों में बाबू झंडेल श्योपुर से, रामनिवास रावत विजयपुर, बैजनाथ कुशवाह सबलगढ़, पंकज उपाध्याय जौरा, हेमंत कटारे अटेर, डॉ गोविंद सिंह लहार, राहुल भदौरिया मेहगांव, साहब सिंह गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण, सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व और प्रवीण पाठक ग्वालियर दक्षिण से शामिल हैं। इसके अलावा भितरवार से लखन सिंह यादव, डबरा (अजा) से सुरेश राजे, सेवड़ा से घनश्याम सिंह, भांडेर (अजा) से फूल सिंह बरैया, दतिया से अवधेश नायक, करैरा (अजा) से प्रागीलाल जाटव और पोहरी से कैलाश कुशवाह को प्रत्याशी बनाया गया है।
शिवपुरी से पूर्व मंत्री के पी सिंह, पिछोर से शैलेंद्र सिंह, कोलारस से बैजनाथ यादव, बमोरी से रिषि अग्रवाल, चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह, राघौगढ़ में जयवर्धन सिंह और अशोकनगर (अजा) से हरीबाबू राय को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है।

सिहोरा (अजजा) से सुश्री एकता ठाकुर, शाहपुरा (अजजा) भूपेंद्र मरावी, डिंडोरी (अजजा) से ओंकार सिंह मरकाम, बिछिया (अजजा) से नारायण सिंह पट्टा, बैहर (अजजा) से संजय उइके, लांजी से सुश्री हिना कांवरे, परसवाड़ा से मधु भगत, बालाघाट से अनुभा मुंजारे, कटंगी से बोध सिंह भगत, बरघाट (अजजा) से अर्जुन सिंह काकोड़िया, सिवनी से आनंद पंजवानी, केवलारी से रजनीश सिंह, लखनादौन (अजजा) से योगेंद्र सिंह बाबा, गोटेगांव (अजा) से शेखर चौधरी, नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा से संजय शर्मा, छिंदवाड़ा से कमलनाथ, मुलताई से सुखदेव पांसे, बैतूल से निलय डागा और घोड़ाडोंगरी (अजजा) से राहुल उइके उम्मीदवार बनाए गए हैं।


भैंसदेही (अजजा) से धरमू सिंह सिरसाम, टिमनरी (अजजा) से अभिजीत सिंह, हरदा से रामकिशोर डोगने, उदयपुरा से देवेंद्र पटेल गदरवास, सिलवानी से देवेंद्र पटेल, विदिशा से शशांक भार्गव, गंजबासौदा से निशंक जैन, शमशाबाद से सिंधू विक्रम सिंह, बैरसिया (अजा) से श्रीमती जयश्री हरिकिरण, नरेला से मनोज शुक्ला, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद, बुधनी से विक्रम मस्ताल, आष्टा (अजा) से कमल चौहान, सीहोर से शशांक सक्सेना, राजगढ़ से बापू सिंह तंवर, खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह, सुसनेर से भेरू सिंह बापू और आगर (अजा) से विपिन बानखेड़े प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा, कालापीपल से कुनाल चौधरी, सोनकच्छ (अजा) सज्जन सिंह वर्मा, हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल, मांधाता से उत्तम पाल सिंह, पंधाना (अजजा) से सुश्री रूपाली बरे, भिकनगांव (अजजा) से श्रीमती झूमा सोलंकी, बड़वाह से नरेंद्र पटेल और महेश्वर (अजा) से डॉ विजय लक्ष्मी साधौ, कसरावद से सचिन यादव और खरगोन से रवि जोशी प्रत्याशी हैं।
भगवानपुरा (अजजा) से केदार डावर, राजपुर (अजजा) से बाला बच्चन, बड़वानी (अजजा) से राजन मंडलोई, अलीराजपुर (अजजा) से मुकेश पटेल, जोबट (अजजा) से श्रीमती सेना पटेल, झाबुआ (अजजा) से डॉ विक्रांत भूरिया, थांदला (अजजा) से वीर सिंह भूरिया, पेटलावद (अजजा) वाल सिंह मेड़ा, सरदारपुर (अजजा) प्रताप ग्रेवाल, गंधवानी (अजजा) से उमंग सिंघार, कुक्षी (अजजा) सुरेंद्र सिंह बघेल, धरमपुरी (अजजा) पांचीलाल मेड़ा, देपालपुर (अजजा) से विशाल पटेल और इंदौर एक से संजय शुक्ला प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
इसके अलावा इंदौर दो से चिंतामणि चौकसे चिंटू, इंदौर चार से राजा मंधवानी, राऊ से जीतू पटवारी, सांवेर (अजा) से श्रीमती रीना बौरासी, नागदा से दिलीप सिंह गुर्जर, महिदपुर दिनेश जैन बॉस, तराना (अजा) महेश परमार, घट्टिया (अजा) से रामलाल मालवीय, उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी, सैलाना (अजजा) से हर्ष विजय गेहलोत, आलोट (अजा) मनोज चावला, मंदसौर से विपिन जैन, सुवासरा से राकेश पाटीदार और मनासा से नरेंद्र नाहटा को चुनावी रण में उतारने का फैसला लिया गया है।
मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले का कार्य शुरू हो जाएगा। मतदान 17 नवंबर को होगा और तीन दिसंबर को मतगणना के साथ ही नयी सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री तय करने वाले चेहरे

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिन तीन राज्यों में सत्ता हासिल हुई...