Homeराज्यमध्य प्रदेशकेन-बेतवा लिंक से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर : शर्मा

केन-बेतवा लिंक से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर : शर्मा

Published on

spot_img
spot_img

केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना को स्वीकृति दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए आज कहा कि इससे समूचे बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी।

श्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान प्रदेश को कई सौगात देने वाले हैं।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था। जब नदी जोड़ो परियोजना की शुरुआत हुई, तो उसमें पहली परियोजना यही थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद कि उन्होंने इसके लिए बजट में 44 हजार 605 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। दो दिन पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयासों से केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए अनुमति मिल गई है।

उन्होंने कहा कि इससे पूरा बुंदेलखंड बदल जाएगा। अब उस क्षेत्र में सूखा नहीं रहेगा।

उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि जिस बुंदेलखंड की गरीबी पर राजनीति होती थी, अब वो क्षेत्र समृद्धशाली बनेगा। अब वहां का किसान बरसात पर आश्रित नहीं रहेगा।

श्री शर्मा ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि इस परियोजना से 10 लाख 62 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी और 62 लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इससे हर घर जल का सपना पूरा होगा।

श्री शर्मा खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद है। ये क्षेत्र भी बुंदेलखंड का हिस्सा है।

Also Read: प्रादा आर्टेमिस III मिशन के लिए स्पेससूट डिजाइन करने में मदद करेगी

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

छिंदवाड़ा में सात विधानसभा सीटों पर चार पर कांग्रेस आगे, तीन पर भाजपा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर...