Homeराज्यमध्य प्रदेशगुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर...

गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर विश्वास होना जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

Published on

spot_img
spot_img

गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई की जाये, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने वालों पर त्वरित कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री चौहान ने की इंदौर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः इंदौर की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर से कमिश्नर पवन शर्मा, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टरटी. इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

छिंदवाड़ा में सात विधानसभा सीटों पर चार पर कांग्रेस आगे, तीन पर भाजपा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर...