Homeराज्यमध्य प्रदेशकांग्रेस ने नहीं किया है शिवराज के संबंध में ट्वीट, ईश्वर उन्हें...

कांग्रेस ने नहीं किया है शिवराज के संबंध में ट्वीट, ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे : कमलनाथ

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबंध में हुई एक अप्रिय सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि ईश्वर श्री चौहान को दीर्घायु दे और कांग्रेस ने उनके संबंध में कोई पोस्ट नहीं की है।

श्री कमलनाथ ने एक्स पर श्री चौहान को संबोधित करते हुए पोस्ट किया, ‘ईश्वर आपको दीर्घायु दे। मेरी समझ में यह नहीं आता कि आपको हर चीज के पीछे कांग्रेस पार्टी ही क्यों नजर आती है? कांग्रेस पार्टी की ओर से वैसा कोई भी ट्वीट नहीं किया गया है,जैसा कि आप जिक्र कर रहे हैं। अगर आपको वाकई लगता है कि आपके खिलाफ किसी ने ट्वीट किया है तो आप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करिए।’

इसके साथ ही उन्होंने श्री चौहान को संबोधित करते हुए कहा, ‘श्राद्ध पक्ष में आपको टिकट आपकी पार्टी ने दिया है, कांग्रेस पार्टी ने नहीं दिया है। आप बखूबी जानते हैं कि आपके व्यक्तिगत दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं और आपका अहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। दूसरों पर झूठे आरोप लगाने से अच्छा है, अपनी पार्टी में अनुशासन स्थापित करें। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करे।’

कल सोशल मीडिया पर ‘विद कांग्रेस’ नाम के एक हैंडल से श्री चौहान के संदर्भ में एक अप्रिय पोस्ट की गई थी। इसमें श्री चौहान को पितृ पक्ष के दौरान पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने को लेकर अप्रिय बात कही गई थी। इस पोस्ट को लेकर श्री चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने आहत होकर भावुक प्रतिक्रिया दी थी।

Also Read: ‘इंडिया’ में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी, सतर्क रहें समर्थक: मायावती

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...