Homeराज्यमध्य प्रदेशप्रधानमंत्री मोदी के शहडोल कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ दुरूस्त हों : मुख्यमंत्री चौहान

प्रधानमंत्री मोदी के शहडोल कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ दुरूस्त हों : मुख्यमंत्री चौहान

Published on

spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री का एक जुलाई को होगा शहडोल आगमन, मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को शहडोल प्रवास पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहाँ लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की व्यवस्था में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाए। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद और दुरूस्त हों। आने वाले हितग्राहियों और जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पकरिया का कार्यक्रम प्राकृतिक वातावरण में हो।

मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री मोदी के शहडोल आगमन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, शहडोल और जबलपुर के कमिश्नर एवं कलेक्टर वर्चुअली शामिल हुए।

बताया गया कि लालपुर में मंच तैयार कर लिया गया है। पकरिया में खुले में बैठक व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएँ भी की गई हैं। डीजीपी और कमिश्नर-कलेक्टर शहडोल ने कार्यक्रमों की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

छिंदवाड़ा में सात विधानसभा सीटों पर चार पर कांग्रेस आगे, तीन पर भाजपा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर...