Homeबड़ी खबरमध्य प्रदेश में 62वें स्थापना दिवस का जश्न

मध्य प्रदेश में 62वें स्थापना दिवस का जश्न

Published on

spot_img

भोपाल,  मध्य प्रदेश बुधवार को अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजधानी से लेकर विकासखंड स्तर तक सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। मुख्य समारोह राजधानी के लाल परेड मैदान में रात को होगा, जहां पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल और हास्य कवि शैलेष लोढ़ा प्रस्तुति देंगे। मध्य प्रदेश एक नवंबर, 1956 को अस्तित्व में आया था। इस दिन को राज्य में स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 62वें स्थापना दिवस पर तीन दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन का सांस्कृतिक समारोह ‘मध्यप्रदेश-2022’ संकल्प पर केंद्रित होगा। दूसरे दिन केवल महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम भजन, लोक-गायन, मेला, हस्त-निर्मित वस्तुओं के स्टॉल, व्यंजन मेला, प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य संबंधी कार्यशालाएं होंगी। तीसरे दिन भारतीय खेलों का प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें युवा वर्ग और किसान भाग लेंगे।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...