Homeराज्यमध्य प्रदेशछात्राओं ने धूप में 10 किलोमीटर पैदल मार्च किया, शिकायतें सही पायी...

छात्राओं ने धूप में 10 किलोमीटर पैदल मार्च किया, शिकायतें सही पायी गयीं

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा विकासखंड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में रहकर अध्ययन करने वाली छात्राओं ने अपनी समस्याओं के लिए 10 किलोमीटर तक पैदल मार्च किया।


घटना से हड़कंप मचने के बाद अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिसमें छात्राओं की शिकायतें सही पाई गई।
सेंधवा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र सोहनी ने बताया कि ग्राम सोलवन के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने कल चिलचिलाती धूप में अपनी समस्याओं को लेकर वहां से सेंधवा के लिए पैदल मार्च आरंभ किया था। वे सेंधवा के एसडीएम को अपनी शिकायतों से अवगत कराना चाह रही थीं।


सूचना मिलने पर वरला तहसीलदार कैलाश कन्नौजे, मंडल संयोजक विनोद पाटीदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक छात्राएं करीब 10 किलोमीटर दूर आ चुकी थी। वे समझाइश दिए जाने पर मान गईं, लेकिन इसके पहले उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।


उन्होंने बताया कि छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका संध्या दवाड़े के विरुद्ध विभिन्न गम्भीर शिकायतें की। इसमें उनके नियमित न आने, तय कार्यक्रम के अनुसार भोजन न देने, छात्राओं व कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार न करने और रात्रि में हॉस्टल में न रुकने जैसी समस्याओं से अवगत कराया गया।


उन्होंने बताया कि छात्राओं को समझाइश देकर सेंधवा एसडीएम के निर्देश पर तत्काल हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। कल देर शाम तक चली कार्यवाही में उनकी शिकायतें सही पाई गई। सेंधवा एसडीएम को हॉस्टल अधीक्षिका को हटाए जाने के संबंध में जांच प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।


कक्षा आठ की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें सब्जियां नहीं दी जाती, एक-एक हफ्ते तक केवल दाल खिलाई जाती है। कुछ अन्य छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में पंखे सही नहीं है, इसके अलावा उच्च अधिकारी मॉनिटरिंग के लिए भी नहीं आते|

Also Read: उज्जैन मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, जांच के लिए एसआईटी गठित

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

छिंदवाड़ा में सात विधानसभा सीटों पर चार पर कांग्रेस आगे, तीन पर भाजपा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार विधानसभा सीटों पर...