Homeराज्यकर्नाटक सरकार ने बेलगावी में महाराष्ट्र के मंत्रियों के प्रवेश पर लगायी...

कर्नाटक सरकार ने बेलगावी में महाराष्ट्र के मंत्रियों के प्रवेश पर लगायी रोक

Published on

spot_img
spot_img

कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों और एक सांसद के बेलगावी जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
बेलगावी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक महाराष्ट्र के मंत्रियों और सांसद के प्रवेश पर रोक लगाया गया है।


महाराष्ट्र के नेताओं के दौरे के दौरान भड़काऊ भाषणों की संभावना के कारण सिद्दारमैया सरकार को कन्नड़ और मराठी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की आशंका है।


कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कर्नाटक स्थापना दिवस समारोह पर महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) की ओर से आयोजित काला दिवस में महाराष्ट्र के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।


कर्नाटक में प्रत्येक वर्ष एक नवंबर को ‘कर्नाटक गठन दिवस’ मनाया जाता है, जबकि एमईएस इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाता है। जब महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी भाषी क्षेत्रों और गांवों को कर्नाटक में विलय कर दिया गया था उसके बाद से इन ‘दिवसों’ का आयाेजन किया जाता है।


महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराजे देसाई, चंद्रकांत पाटिल, दीपक केसरकर और सांसद धैर्यशील माने के कथित तौर पर एमईएस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।


डॉ. परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस को बेलगावी और बीदर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में तैनात किया गया है।

Also Read: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं हम : मोदी

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने चिकित्सकों को दिए 90 लाख रु के पुरस्कार

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा भाव का प्रदर्शन करने वाले छह चिकित्सकों को...

राजस्थान में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का रहा है दबदबा

राजस्थान में आजादी के बाद से अब तक हुए पन्द्रह विधानसभा चुनावों में दस...