Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में धुंधभरी सुबह, 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

Published on

spot_img

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह धुंधभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत में हल्के कोहरे के कारण कम से कम 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, 14 के समय में परिवर्तन किया गया है और दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्के कोहरे और धुंध के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।”

सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज हुआ।

रद्द की गई रेलगाड़ियों में नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं।

वहीं, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुताबिक, कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई है और न ही किसी के समय में परिवर्तन किया गया।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

धर्म,जाति के नाम पर अपराधियों को छोड़ना अनैतिक

देश के राजनीतिक हालात नैतिक पतन के चरम बिंदु पर हैं। ऐसा शायद इसलिए...

संबंधित समाचार

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...

प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। मुख्यमंत्री चौहान...