Homeराज्यमध्यप्रदेश के 29 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले, सबसे ज्यादा 16 कांग्रेस...

मध्यप्रदेश के 29 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले, सबसे ज्यादा 16 कांग्रेस के

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के 230 में से 29 विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा विभिन्न अपराधों के लिए आरोप तय किए हुए हैं, इनमें से सर्वाधिक 16 विधायक कांग्रेस के हैं।


ऐसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और मध्यप्रदेश इलेक्शन वॉच ने आज संयुक्त तौर पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ये जानकारी दी गई है। ये जानकारी विधायकों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों के आधार पर जारी की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुल 29 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने स्वयं पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें कांग्रेस के 16, भारतीय जनता पार्टी के 12 और एक विधायक बहुजन समाज पार्टी से है। भाजपा के इन 12 विधायकों में से पांच मौजूदा सरकार में मंत्री हैं। 10 विधायकों के खिलाफ 10 साल या उससे अधिक समय से कुल 12 आपराधिक मामले लंबित हैं।


जिन विधायकों ने स्वयं के खिलाफ मामलों की जानकारी दी है, उनमें कांग्रेस के दिलीप गुर्जर, महेश परमार, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, राकेश मावई, रामचंद्र दांगी, सुखदेव पांसे, सुनीता पटेल, विक्रम सिंह नातीराजा, सोहनलाल वाल्मीक, घनश्याम सिंह, प्रताप ग्रेवाल, जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, सचिन बिरला, विपिन वानखेड़े और अजब सिंह कुशवाह का नाम शामिल है।


रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश सरकार के मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर, रामखिलावन पटेल, कमल पटेल, प्रहलाद लोधी और राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ भी विभिन्न मामले दर्ज हैं। इनके अलावा भाजपा विधायकों जालम सिंह पटेल, केपी प्रजापति, प्रणय प्रभात पांडे, पारस जैन, राम दांगोरे, अनिरुद्ध मारू, राजेंद्र शुक्ला और विक्रम सिंह के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। बसपा की राम बाई ने भी अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी सार्वजनिक की है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी विधायकों के खिलाफ दर्ज मामले इनकी अयोग्यता का कारण बन सकते हैं।

Also Read: तीन तारीख को फिर बनेगी भाजपा सरकार, उसके बाद मनाएंगे राज्य का स्थापना दिवस : शिवराज

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

तीन राज्यों में मुख्यमंत्री तय करने वाले चेहरे

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिन तीन राज्यों में सत्ता हासिल हुई...

शिवराज पहुंचे श्योपुर, कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में श्योपुर जिले की दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में जाने...