Homeराज्यमध्य प्रदेशसाँची में बौद्ध स्तूप देख कर अभिभूत हुए जी-20 देशों के प्रतिनिधि

साँची में बौद्ध स्तूप देख कर अभिभूत हुए जी-20 देशों के प्रतिनिधि

Published on

जी-20 के विशेष थिंक-20 कार्यक्रम में शामिल होने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को भ्रमण के लिए रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन-स्थल साँची पहुँचे। सभी अतिथि स्तूप देख कर अभिभूत हुए और इसे विश्व शांति की भूमि बताया।

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के  स्तूप परिसर में पहुँचने पर सभी का भारतीय संस्कृति अनुसार चंदन का तिलक लगा कर तथा पुष्प भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए स्तूप के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा विशेष साज-सज्जा भी की गई। शांति का टापू कहे जाने वाले साँची में हुए आत्मीय स्वागत से सभी प्रतिनिधि अभिभूत हो गए। यहाँ स्कूली बच्चों ने भी बैंड की धुन बजा कर और जयहिंद का घोष कर अतिथियों का स्वागत किया।

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने साँची स्तूप परिसर में बौद्ध स्तूपों सहित अन्य धरोहरों को देखा तथा उनकी सुंदरता, बनावट और स्थापत्य शैली देख कर मंत्रमुग्ध हो गए। बौद्ध स्तूपों के साथ ही साँची के नैसर्गिक सौंदर्य ने भी उन्हें आकर्षित किया। इस दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों द्वारा भगवान बौद्ध की शिक्षाओं और सम्राट अशोक के संदेशों से अवगत करवाया गया। साथ ही साँची स्तूपों की स्थापत्य शैली, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी गयी।  

साँची स्तूप परिसर में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक श्री वीरेन्द्र कोरे द्वारा विभिन्न भाषाओं में बांसुरी का गायन तथा बांसुरी से पक्षियों की आवाज की प्रस्तुति दी गई। साथ ही भारत के ख्याति प्राप्त आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के कलाकारों तथा एआईआर के ए ग्रेड कलाकार तबला वादक मो. नईम, शाहिद मासूम जी, वसीम मासूम जी द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी गई।

ताज़ा खबर

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल के नवीन पंडिता उर्फ अश्विन कहते हैं,”स्वरा सेट पर हमारी स्ट्रेसबस्टर है”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के होमग्रोन सिंगिंग रियलिटी शो, ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ ने देश भर...

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

बीजेपी ने तीन राज्यो में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का किया ऐलान

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी बीजेपी ने राजस्थान सहित तीन राज्यों में चुनाव...

31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे 

मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश...

संबंधित समाचार

हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके में पहुंची पुलिस

अनूपपुर। एक माह से अधिक समय से विचरण कर रहे एक हाथी द्वारा गुरुवार...

ऊर्जस्विता 2024: देश-विदेश की 22 महिला विभूतियों का सम्मान

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र...

हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 60 से अधिक घरों में आग,छह लोगों की मौत

हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60...