Homeराज्यमध्य प्रदेशरोजमर्रा का सामान ले गए मंत्रियों के बंगलों में रहने वालेः पीसी...

रोजमर्रा का सामान ले गए मंत्रियों के बंगलों में रहने वालेः पीसी शर्मा

Published on

spot_img
spot_img
प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के मंत्रियों को आवंटित बंगलों में रहने वाले लोग बड़े सामान के अलावा रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी निकाल ले गए। इसलिए नए सिरे से बंगलों का रिनोवेशन कराया जा रहा है। बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा खाली किए गए बंगलों की हालत बेहद खराब है। कुर्सी-टेबल, पंखे, पलंग, इलेक्ट्रानिक सामान के अलावा बाथरूम में लगे सामान भी गायब हैं।
बता दें कि मंत्रियों और विधायकों को विधानसभा द्वारा बंगले आवंटित किए जाते हैं। इनमें लगा सामान भी विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में आता है। जब मंत्री या विधायक को बंगला आवंटित किया जाता है तो उसमें लगे सामान के भौतिक सत्यापन के बाद मंत्री या उसके प्रतिनिधि से हस्ताक्षर कराए जाते हैं। यही तरीका बंगले खाली कराए जाने के दौरान अपनाया जाता है। अगर कोई सामान कम निकलता है तो विधानसभा सचिवालय उसकी वसूली करता है।
सरकार किसी की भी हो मंत्रियों को आवंटित बंगलों में रिनोवेशन उसकी और उसके परिजनों के मुताबिक हर बार काराया जाता है। यहां तक की कई मंत्री तो हर साल अपने घर का फर्नीचर हर साल बदलवाते हैं।

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

सीताराम जयपुरिया फाउन्डेशन ने चिकित्सकों को दिए 90 लाख रु के पुरस्कार

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा भाव का प्रदर्शन करने वाले छह चिकित्सकों को...

राजस्थान में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का रहा है दबदबा

राजस्थान में आजादी के बाद से अब तक हुए पन्द्रह विधानसभा चुनावों में दस...