Homeखेलएशियन खेलों में नौकायन में भारत को मिले दो और कांस्य पदक

एशियन खेलों में नौकायन में भारत को मिले दो और कांस्य पदक

Published on

spot_img
spot_img

चीन में चल रहे 19 वें एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को दो कांस्य पदक जीते।
आज हुई स्पर्धा में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जैकर खान, सुखमीत सिंह की टीम ने 6:08.61 के समय के साथ कांस्य पदक जीता है। पुरुषों की टीम स्पर्धा (चार खिलाड़ी) में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की चौकड़ी ने 6:10.81 का समय दर्ज किया। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक मिला।
इसी के साथ नौकायन में भारत का अभियान खत्म हो चुका है। भारतीय दल ने एशियाई खेल 2023 में तीन रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते।
उल्लेखनीय है कि रविवार को ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरूष लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरूष 8 टीम ने रजत पदक जीते थे, जबकि पूरूष टीम ने कांस्य पदक जीता था।
आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार की पुरुषों की कॉक्सलेस फोर टीम ने फाइनल-ए में 6:10.81 का समय दर्ज करते हुए कांस्य पदक जीता। ये चारों रोवर्स रजत पदक विजेता पुरूष 8 टीम का भी हिस्सा थे।
हांगझोउ में अंतिम नौकायन पदक स्पर्धा में, भारतीय महिला कॉक्स्ड 8 टीम में जी गीतांजलि, रितु कौड़ी, सोनाली स्वैन, एच तेंडेनथोई देवी, वर्षा केबी, अश्वथी पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी और रुक्मणी 7:05.71 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

इटली ने 47 साल बाद जीता डेविस कप खिताब

यानिक सिनर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इटली ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को...

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को बनाया टीम का नया कप्तान

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए टीम...

कृष्णा ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी के प्रयासों की प्रशंसा की

भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी-20 श्रृंखला के...