Homeखेलपहले राउंड में भारत ने जापान को 4-2 से हराया

पहले राउंड में भारत ने जापान को 4-2 से हराया

Published on

spot_img
spot_img

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी मुकाबले के पहले राउंड में जापान को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

भारत की ओर से अभिषेक खेल के 13वें और 48वें मिनट में जबकि मनदीप सिंह ने 24वें मिनट में और अमित रोहिदास ने 34में मिनट में गोल दागे। वहीं, जापान की ओर से गेंकी मिटानी ने खेल के 57वें मिनट में और रयोसी काटो ने 60वें मिनट में 1-1 गोल किये।

भारतीय टीम ने अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेल का आगाज किया। खेल के 13वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी जर्सी नंबर 5 अभिषेक ने फील्ड गोल कर पहले क्वार्टर में टीम को बढ़त दिलाई। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने एक और गोल कर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत के लिए यह गोल मनदीप सिंह ने खेल के 24वें मिनट में फील्ड गोल के ज़रिए किया। यह इस मैच का दूसरा फील्ड गोल था। इसके तुरंत बाद ही भारतीय टीम ने एक ओर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

पहले हाफ के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज़ थी और उन्होंने खेल का तीसरा गोल कर अपने इरादे साफ कर दिए। भारत के लिए तीसरा गोल अमित रोहिदास ने दागा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस ने गोल बचाने में में अपनी अहम भूमिका निभाई।

खेल का अंतिम क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा। मुकाबले के चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

जापान की टीम गोल की तलाश में लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई दी, लेकिन भारतीय डिफेंडरों को भेद पाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, जापान की टीम को खेल के 57वें मिनट में पहली सफलता मिली। जापान की ओर से यह गोल गेंकी मिटानी ने किया। खेल का रोमांच यहीं नहीं रुका और जापान ने खेल के अंतिम क्वार्टर में एक और गोल किया। खेल के आख़िरी मिनट में जापानी खिलाड़ी रयोसी काटो ने एक और गोल कर अपनी टीम के स्कोर में इजाफा कर दिया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल एक में पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान और सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में हराया था।

भारतीय टीम अब अपना मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेलेगी।

Also Read: भारत ने निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक जीता

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

खेल को कैसे आगे बढ़ाना है, यह आईसीसी का काम है: कपिल

भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि यह क्रिकेट को कैसे आगे...

मार्कराम करेंगे भारत के खिलाफ श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी

एकदिवसीय कप्तान टेम्बा बावुमा और तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को इस महीने के आखिर...

रेणुका की भारत की महिला टीम में वापसी

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिये भारतीय महिला टीम में...