जापान ने एकतरफा अंदाज़ में थाईलैंड को शनिवार को 3-0 से हराकर महिलाओं की विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता उबेर कप का खिताब 37 साल के अंतराल के बाद जीत लिया। जापान ने कुल छठी बार यह खिताब जीता। जापान ने अंतिम बार 1981 में इंडोनेशिया को 6-3 से हराकर उबेर कप का खिताब जीता था। जापान ने इससे पहले 1966, 1969, 1972 और 1978 में भी यह खिताब जीता था। जापान उबेर कप के इतिहास में चीन के बाद दूसरा सबसे सफल देश है। चीन ने कुल 14 बार यह खिताब जीता है।
विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची ने चौथे नंबर की रत्चानोक इंतानोन को 46 मिनट में 21-15, 21-19 से हराकर जापान को 1-0 से आगे कर दिया। यूकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता ने जोंगकोलफान कितिथाराकुल और पुतिता सूराजिराकुल को 46 मिनट में 21-18, 21-12 से हराकर जापान को 2-0 की बढ़त दिला दी।
जापान ने 37 साल बाद जीता उबेर कप का खिताब
Published on