विश्व पैदल चाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

चीन के ताइसांग में पांच और छह मई को होने वाली आईएएएफ विश्व पैदल चाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गयी है
भारतीय टीम में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी इरफ़ान केटी, विकास सिंह और नीरज कुमार पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में उतरेंगे जबकि संदीप कुमार और जीतेन्द्र सिंह 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में उतरेंगे। महिला 20 किमी में खुशबीर कौर, सौम्या बी, रवीना और शांति कुमारी की चुनौती होगी।
इस वर्ष अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय पैदल चाल टीम का चयन इस चैम्पियशिप के आधार पर किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्थान पाने वाले मनीष कुमार रावत को विश्राम दिया गया है लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में उनके 1:22.22 के समय को एशियाई खेलों के लिए चयन में विचार किया जाएगा।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पुरुष 20 किमी के लिए क्वालिफिकेशन समय 1:22.00 और महिलाओं के लिए 1:34.54 रखा है जबकि 50 किमी के लिए क्वालिफिकेशन समय 3:55.00 रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here