Homeखेलनागपुर टेस्ट : श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले चुनी बल्लेबाजी

नागपुर टेस्ट : श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले चुनी बल्लेबाजी

Published on

spot_img

नागपुर, श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल ने शुक्रवार को यहां विदर्भ राज्य क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी।

इससे पहले कोलकाता में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था। भारत उसमें जीत के करीब आकर चूक गया था।

श्रीलंका ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी को हल्की चोट है। उनके स्थान पर ईशांत शर्मा आए हैं। शादी के बंधन में बंधे भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर रोहित शर्मा को मौका मिला है। वहीं आराम करने गए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह मुरली विजय अंतिम एकादश में आए हैं।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।

श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...

प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। मुख्यमंत्री चौहान...