Homeराजनीतिजहां भाजपा को लाभ की थी गुंजाइश, वहां नहीं हो पाया गठबंधन...

जहां भाजपा को लाभ की थी गुंजाइश, वहां नहीं हो पाया गठबंधन : कमलनाथ

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर हुई कथित तनातनी के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि जहां गठबंधन के परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की गुंजाइश थी, वहां ये संभव नहीं हो पाया।

श्री कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के सपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा कि इस बारे में कोशिश की गई थी। सीटों पर भी बात हुई थीं। इसके बाद सवाल आया कि किन सीटों पर गठबंधन हो। जहां कांग्रेस के लोगों ने कहा कि गठबंधन से भाजपा को लाभ होगा, वहां गठबंधन नहीं हो पाया।

वहीं कांग्रेस की ओर से कल चार सीटों पर प्रत्याशी बदलने को लेकर श्री कमलनाथ ने कहा कि जहां उम्मीदवार ने कह दिया कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते या कहीं कोर्ट केस निपट गया, तो वहां परिवर्तन किए गए हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं सपा भी 46 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है।

इसके पहले समझा जा रहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों कांग्रेस और सपा का प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भी गठबंधन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों ने भी पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। श्री कमलनाथ ने गठबंधन से जुड़े सवाल को ‘छोड़ो अखिलेश-वखिलेश’ कह कर टाल दिया था। वहीं श्री यादव ने इस मामले में कांग्रेस पर धोखा देने तक का आरोप लगा दिया था। श्री यादव ने यहां तक कह दिया था कि अगर उन्हें पता होता कि कांग्रेस ये कदम उठाएगी तो वे अपने नेताओं को श्री कमलनाथ और श्री दिग्विजय सिंह के पास बात करने के लिए नहीं भेजते।

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

राजशरण शाही दोबारा बने एबीवीपी के अध्यक्ष

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू),लखनऊ में प्रोफेसर डॉ राजशरण शाही को अखिल भारतीय...

भाजपा गुर्जर समाज को भड़काने अब राजेश पायलट को बीच में ले आई-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजेश पायलट को लेकर...

राहुल का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...