Homeराजनीतिभगवान राम और उनके मंदिर से कांग्रेस को क्या है तकलीफ: शिवराज

भगवान राम और उनके मंदिर से कांग्रेस को क्या है तकलीफ: शिवराज

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए आज कहा कि कांग्रेस को भगवान श्री राम और उनके मंदिर से क्या तकलीफ है।

श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज फिर प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है। आज फिर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे श्रीमती वाड्रा से सवाल पूछना चाहते हैं कि भगवान राम और राम मंदिर से कांग्रेस को तकलीफ क्या है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत की है कि प्रदेश में भगवान राम के मंदिर के फोटो होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। उन्हें और श्री महाकाल के चित्रों को हटा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस श्री राम को काल्पनिक बताती थी। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। अब तो सबको तारीख पता है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल महालोक पर कांग्रेस ने झूठे आरोप लगाए, आखिर कांग्रेस को उससे भी क्या चिढ़ है।

Also Read: हम विकास व जनकल्याण के कार्यों को लेकर जा रहे जनता के बीच: शिवराज

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

राजशरण शाही दोबारा बने एबीवीपी के अध्यक्ष

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू),लखनऊ में प्रोफेसर डॉ राजशरण शाही को अखिल भारतीय...

भाजपा गुर्जर समाज को भड़काने अब राजेश पायलट को बीच में ले आई-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजेश पायलट को लेकर...

राहुल का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...