Homeराजनीतिहम जनता को अपने काम बता रहे, कुछ लोग शमशान पर तांत्रिक...

हम जनता को अपने काम बता रहे, कुछ लोग शमशान पर तांत्रिक क्रिया करा रहे

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बिना किसी का नाम लिए कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के लोग जनता को अपने किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग शमशान घाट पर ‘तांत्रिक क्रिया’ करा रहे हैं।


श्री चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से पार्टी के हाईटेक प्रचार रथों को रवाना किया। ये प्रचार रथ सभी 230 विधानसभाओं में जनता को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

श्री चौहान इसी अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं। यह लोकतंत्र है, लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है। लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है। जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो। भाजपा ने किया है, इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पूजा भी अगर करनी है तो वो श्री महाकाल के दरबार में सात्विक तरीके से होनी चाहिए। ये देख कर तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे है। शमशान घाट में पूजा करने से क्या भला होगा। इसका मतलब स्वयं के ऊपर भरोसा ही नहीं है। कांग्रेस ने जनता को लूटा और बर्बाद किया। साथ ही कल्याणकारी योजनाएं बंद करने का पाप भी किया। मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद करने वाले अब शमशान घाटों में जाकर बैठ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में मध्यप्रदेश इतना आगे जाएगा कि प्रदेश की हर ओर चर्चा होगी। इसी संकल्प को लेकर वीडियो वैन प्रदेश भर में जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे जनता को सरकार की उपलब्धियां दिखाएं।


मीडिया में आईं कुछ खबरों के अनुसार श्री कमलनाथ को कथित तौर पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए कुछ तांत्रिक उज्जैन में मध्यरात्रि में शमशान घाट में साधना कर रहे हैं। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कुछ तांत्रिक श्री कमलनाथ की फोटो रख कर साधना करते दिख रहे हैं।

Also Read: अडानी ने किया 32000 करोड़ रुपए का घोटाला : राहुल

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

राजशरण शाही दोबारा बने एबीवीपी के अध्यक्ष

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू),लखनऊ में प्रोफेसर डॉ राजशरण शाही को अखिल भारतीय...

भाजपा गुर्जर समाज को भड़काने अब राजेश पायलट को बीच में ले आई-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजेश पायलट को लेकर...

राहुल का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...