Homeराजनीतिभाजपा-कांग्रेस के बीच पाकिस्तान प्रेम को लेकर छिड़ी जंग

भाजपा-कांग्रेस के बीच पाकिस्तान प्रेम को लेकर छिड़ी जंग

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े एक गीत को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया।
दरअसल भाजपा की प्रदेश इकाई के कुछ नेताओं ने आज सुबह एक वीडियो जारी किया, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रचार गीत के साथ कांग्रेस के प्रचार वीडियो को जोड़ कर दिखाया गया था। इसके साथ ही दावा किया गया कि कांग्रेस का प्रचार गीत ‘चलो-चलो’ इमरान खान की पार्टी के प्रचार गीत से प्रेरित है।


इन्हीं आरोपों के समर्थन में प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से चुरा कर लाई है। कमलनाथ के चलो-चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी। विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो-चलो करने वाली है।
इसके जवाब में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रचार अभियान के मात्र एक गीत से ही बौखलाए भाजपाई। बात वो कर रहे हैं, जिनके मुखिया अपने शपथ समारोह में पाक के प्रधानमंत्री को आमंत्रित करते हैं। पाक के नाम का दुरुपयोग कर चुनावी लाभ के लिए सैनिकों की शहीदी करवाते हैं। जल्दबाजी में कुछ कहने के पहले अपनी पार्टी और नेताओं का चरित्र देख लिया कीजिए।

Also Read: सीडब्ल्यूसी की मांग संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

अरविंद केजरीवाल ने टीवी एक्ट्रेस से लेकर किन्नर तक को दी टिकिट

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है।...

रेल में जुड़ता है भारत, खुलती हैं मोहब्बत की दुकानें : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रेल से विलासपुर से रायपुर तक दो...

कांग्रेस देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कर रही कुचक्र- मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जातीय जनगणना के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस...