Homeराजनीतिकेंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे...

केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक बंद रखा

Published on

spot_img
spot_img

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को मंगलवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र बांकुरा के एक पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक बंद रखा और उन पर केवल अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आखिरकार स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों ने सरकार को बाहर निकाला। एक बैठक को संबोधित करने के लिए पार्टी कार्यालय में प्रवेश करते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले उनका घेराव किया और फिर मंत्री को कार्यालय में बंद कर बाहर से दरवाजे पर ताला लगा दिया।

प्रदर्शनकारी कमरे के बाहर इकट्ठा होकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने अपने स्थानीय सांसद पर आरोप लगाया कि श्री सरकार ने अपने करीबी लोगों का पक्ष लिया और 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की।

पुलिस को पार्टी कार्यालय में बंद मंत्री और उनके करीबी समर्थकों को बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्री सरकार ने बाहर आने पर कोई टिप्पणी नहीं की क्योंकि वह बाहर निकलने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का सामना कर रहे थे, जो सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। राज्य भाजपा नेतृत्व ने अब तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

खबरों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सुरक्षा गार्डों के साथ झड़प की। बांकुड़ा के भाजपा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष सुनील रुद्र मंडल कथित रूप से सरकार को बचाने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें भी पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार किया। मंडल ने कथित रूप से कहा कि प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा अंदरूनी कलह के कारण राज्य में बिखर रही है। टीएमसी ने कहा “प्रत्येक गुजरते दिन के साथ बंगाल में भाजपा बिखर रही है क्योंकि अंदरूनी लड़ाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है! बांकुड़ा में हिंसक झड़पें हुईं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को पार्टी कार्यालय में बंद कर दिया। पार्टी के अंदर एकता की बात एक मिथ्या है और भाजपा वास्तव में कमजोर नींव और गलत प्राथमिकताओं का एक शानदार उदाहरण है।”

Also Read: कांग्रेस की संभावित जीत से घबराई भाजपा, विपक्ष पर ईडी-आईटी के छापे मारने की तैयारी 

ताज़ा खबर

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

 ‘डबल हार’ की ओर है ‘डबल इंजन’ की सरकार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी...

संबंधित समाचार

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...