Homeराजनीतिभाजपा को विपक्ष में बैठा कर कांग्रेस काे काम करने का मौका...

भाजपा को विपक्ष में बैठा कर कांग्रेस काे काम करने का मौका देने वाली है जनता : कमलनाथ

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र के महायज्ञ में सबको जनता की कसौटी पर खरा उतरना है और जनता अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विपक्ष में बैठा कर कांग्रेस को काम करने का मौका देने वाली है।

श्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री श्री चौहान काे संबोधित करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘प्रदेश में लोकतंत्र का महायज्ञ शुरू हो चुका है और अब सबको जनता की कसौटी पर खरा उतरना है, लेकिन जनता के बीच जाने के बजाय आप चोरी-चोरी, चुपके-चुपके का खेल खेल रहे हैं। जिन योजनाओं को आपने कभी चालू ही नहीं किया, उन्हें बंद करने की क्या बात करना।’

उन्होंने दावा किया कि डेढ़ महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जो नारी सम्मान योजना लेकर आ रही है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलना है। 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली आधी कीमत पर मिलनी है। बच्चों की पढ़ाई फ्री होनी है। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी है। किसानों का कर्ज माफ होना है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री को विपक्ष में बैठाकर कांग्रेस सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों को देखने का पूरा मौका देने वाली है।

Also Read: संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर आईपीयू ने किया भारत का समर्थन

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

राजशरण शाही दोबारा बने एबीवीपी के अध्यक्ष

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू),लखनऊ में प्रोफेसर डॉ राजशरण शाही को अखिल भारतीय...

भाजपा गुर्जर समाज को भड़काने अब राजेश पायलट को बीच में ले आई-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजेश पायलट को लेकर...

राहुल का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...