Homeराजनीतिपवन कल्याण ने की तेदेपा-जसपा गठबंधन की पुष्टि

पवन कल्याण ने की तेदेपा-जसपा गठबंधन की पुष्टि

Published on

spot_img
spot_img

फिल्म अभिनेता से राजनेता बने जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण ने गुरुवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की पुष्टि की और कहा कि दोनों पार्टियां अगला चुनाव मिलकर लड़ेंगी। पवन कल्याण ने तेदेपा के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश और हिंदूपुर तदेपा विधायक एन बालकृष्ण के साथ आज यहां केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।


बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने तेदेपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है और दोनों दल अगले चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा , “मेरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वाईएसआरसीपी विरोधी वोट विभाजित न हों। यही कारण है कि तदेपा और जेएसपी अगले चुनाव में गठबंधन करेंगे और चुनाव लड़ेंगे,। ”


यह स्पष्ट करते हुए कि वह अब भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में हैं , पवन कल्याण ने कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि भाजपा सबसे खराब राजनीतिक स्थिति और आन्ध्र प्रदेश में व्याप्त अराजकता को समझ सकती है और हमारे साथ आ सकती है। मैं भाजपा नेतृत्व को आंध्र प्रदेश की राजनीतिक स्थिति समझाऊंगा। उन्होंने उम्मीद जतायी की मुझे उम्मीद है कि भाजपा, तेदेपा-जेएसपी गठबंधन में शामिल हो सकती है,”

Also Read: विशेष सत्र: सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

ताज़ा खबर

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

 ‘डबल हार’ की ओर है ‘डबल इंजन’ की सरकार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी...

संबंधित समाचार

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...