Homeराजनीतिबंद कमरे में गठबंधन का नाम इंडिया रखने से कोई इंडिया नहीं...

बंद कमरे में गठबंधन का नाम इंडिया रखने से कोई इंडिया नहीं बन जाएगा

Published on

spot_img
spot_img

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को लेकर आज उन पर हमला किया और कहा कि बंद कमरे में गठबंधन का नाम इंडिया रखने से कोई इंडिया नहीं बन जाएगा।

श्री सरमा ने यह बात ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के विदिशा के सिरोंज पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया अलायंस बनाया है। बंद कमरे में बैठकर अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखने से कोई इंडिया नहीं बन जाता। डुप्लीकेट नाम रखने से कोई ओरिजनल इण्डिया नहीं बन जाता।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यहां आशीर्वाद लेने आए थे, लेकिन उन्होंने यहां देखा तो महसूस किया कि यहां की जनता तो कमल के फूल को पहले ही आशीर्वाद दे चुकी। हम कांग्रेस जैसे नहीं है, हम भाजपा है, जिसके लिए जनता ही भगवान होती है। जब हम अपनी सुबह की शुरुआत करते हैं तो माता-पिता या भगवान का आशीर्वाद लेकर करते हैं। देश की जानता भी हमारे लिए भगवान से कम नहीं है और हम देश को चलाने जैसा शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो आशीर्वाद लेना हमारे लिए जरूरी है। इसीलिए यह जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। आपका आशीर्वाद मिलेगा तो भाजपा की सरकार प्रदेश में जो काम छूट गए हैं उन्हें पहली प्राथमिकता में पूरा करेगी।

श्री सरमा ने कहा कि वे तो कांग्रेस से कहते हैं कि अगर आप इतना ही सनातन को मानते हैं तो आप भी आशीर्वाद यात्राएं निकालिए, आप क्यों जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस ऐसा इसलिए करने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि कांग्रेस ने कोई ऐसा काम नहीं किया है, जिससे जनता उन्हें आशीर्वाद दे। कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाएगी। इसी से परेशान होकर कांग्रेस जनाक्रोश यात्रा निकालने को मजबूर हुई है। इस तरह के ढोंग करने से कुछ होने वाला नहीं है, क्योंकि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के काले कारनामों को भलीभांति जानती है।

उन्होंने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस नेता मंदिरों में जाकर हनुमान चालीसा और रामचरित मानस का पाठ करने का ढोंग करते हैं दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन के लोग हिंदुओं, हिंदू धर्म और भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। लेकिन उनके सवाल उठाने से ना तो हिंदू धर्म खत्म हुआ है ना खत्म होगा, ना उसके अस्तित्व पर कोई फर्क पड़ता है और न ही आगे पड़ेगा, क्योंकि सनातन हजारों वर्षों से अस्तित्व में है।

Also Read: सीडब्ल्यूसी की मांग संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

अरविंद केजरीवाल ने टीवी एक्ट्रेस से लेकर किन्नर तक को दी टिकिट

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है।...

रेल में जुड़ता है भारत, खुलती हैं मोहब्बत की दुकानें : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रेल से विलासपुर से रायपुर तक दो...

कांग्रेस देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कर रही कुचक्र- मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जातीय जनगणना के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस...