Homeराजनीतिमध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस की धमकियों से ना डरें, भाजपा ही रहने...

मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस की धमकियों से ना डरें, भाजपा ही रहने वाली है

Published on

spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के नेताओं की धमकियों से न डरते हुए ईमानदारी से अपने काम में लगे रहें और राज्य में तीन दिसंबर के चुनाव परिणामों के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार रहने वाली है।

श्री मोदी राज्य के बैतूल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपनी हार निश्चित देख कर यहां कांग्रेस नेताओं पर एक और साइड इफेक्ट हुआ है। वे बौखला गए हैं और यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अधिकारियों से कहना चाहते हैं कि वे कांग्रेस नेताओं की धमकी से डरे नहीं और ईमानदारी से अपना काम करें। प्रदेश में आज भी भाजपा है और तीन दिसंबर के बाद भी भाजपा सरकार ही है।

श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के धमकीबाज नेताओं के ये हाल हैं कि उनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है। उनके भ्रष्टाचार के पाप बहुत हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भ्रष्ट नेताओं की धमकियों की परवाह मत कीजिए।

राज्य में पिछले कुछ समय से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति सार्वजनिक मंचों से धमकी भरे लहजे में संबोधन देते सुनाई दे चुके हैं। श्री मोदी इसी संदर्भ में बात कर रहे थे।

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...