Homeराजनीतिनकुलनाथ और जयवर्धन के भविष्य का चुनाव बन गया है मध्यप्रदेश का...

नकुलनाथ और जयवर्धन के भविष्य का चुनाव बन गया है मध्यप्रदेश का चुनाव

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को बार-बार प्रदेश के भविष्य का चुनाव बता रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव को प्रदेश के भविष्य का नहीं, बल्कि नकुलनाथ (श्री कमलनाथ के बेटे) और जयवर्धन सिंह (श्री दिग्विजय सिंह के बेटे) के भविष्य का चुनाव बना दिया है।

श्री चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि श्री कमलनाथ बार-बार कह रहे हैं कि ये प्रदेश के भविष्य का चुनाव है, जबकि कांग्रेस ने यह चुनाव नकुलनाथ और जयवर्धन के भविष्य का चुनाव बना दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री कमलनाथ को टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी दे दी। फ्रेंचाइजी लेकर अब श्री कमलनाथ किसी की नहीं सुन रहे। वे अपने बेटे नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ के लिए दिल्ली का सर्वे कोई मायने नहीं रख रहा, दिल्ली की उन्हें सुनना नहीं है। वे ‘इंडिया’ गठबंधन को भी अपमानित कर रहे हैं। सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, श्री कमलनाथ किसी की नहीं सुन रहे।

वे तो सिर्फ अपनों को स्थापित करने के काम में लगे हैं।

Also Read: कांग्रेस ने राजस्थान वि.स. चुनाव के लिए 33 नामों की पहली सूची की जारी

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...